Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

मिलावटी पनीर व देसी घी बनाने की शिकायत, गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर कैथल में चंद घंटों के बीच छापा मारा, सेंपल लिए और 240 किलोग्राम घी को किया सीज

रविवार अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना गृह मंत्री विज ने, कहा ‘सीमाओं पर फौजी हमारी हिफाजत के लिए तैनात, इनके परिवार की सुरक्षा हमारा जिम्मा’

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Crime News Haryana, Gurugram, Haryana, Police, Haryana Police, Crime News, Crime News India
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jul 2022

Last updated on: Jul 10, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समक्ष रविवार सुबह कैथल से आए व्यक्ति ने कांगथली गांव में मिलावटी व नकली देसी घी, पनीर एवं दूध बनाने की शिकायत दी। मंत्री ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए एफडीए विभाग को कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। गृह मंत्री के निर्देशों के महज चंद घंटों के बीच दोपहर विभागीय टीम ने कांगथली में छापा मारते हुए देसी घी, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के सेंपल लिए और 240 किलोग्राम देसी घी को सीज कर दिया।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज के पास खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का भी प्रभार है। दरअसल, रविवार को गृह मंत्री अनिल विज अपने आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। तभी एक फरियादी ने अपनी शिकायत देते हुए गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि कांगथली धड़ल्ले से मिलावटी देसी घी, पनीर व अन्य पदार्थ बनाकर सप्लाई किए जा रहे हैं। 

गृह मंत्री विज ने एफडीए विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जिस पर दोपहर में कैथल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. राजीव के नेतृत्व में एनडी शर्मा व अन्य स्टाफ ने कांगथली में छापा मारा। टीम को यहां काफी मात्रा में देसी घी, पनीर, पाऊडर मिल्क एवं अन्य सामान मिला। टीम ने सभी के सेम्पल लिए। वहीं, लोगों की फरियाद सुनते हुए पलवल जिले से आए सेना में तैनात फौजी ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसके पिता की हत्या बीते वर्ष नवंबर माह में हुई थी और पुलिस ने आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। 

फौजी की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री विज ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी पलवल से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ‘फौजी दुर्गम सीमाओं पर हमारी हिफाजत में तैनात रहते हैं और इनके परिवार की हिफाजत करना हमारा जिम्मा है, फौजी दुश्मन के साथ लड़ेगा या बदमाशों के साथ’। उन्होंने एसपी पलवल को तुरंत मामले की जांच रिपोर्ट भेजने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में विलंब किन कारणों से हुआ इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए।

परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई, गृह मंत्री ने जांच के लिए एसआईटी गठित की

एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र की मौत के मामले में डिफेंस कालोनी अम्बाला के निवासी परिजनों ने गृह मंत्री को शिकायत देते हुए बताया कि उनके बेटे का शव चरखी दादरी में मुख्य रोड से काफी अंदर खेतों के निकट मिला था और बेटे के शरीर पर चोट के कई निशान थे। उनका आरोप था कि पुलिस इस मामले को हत्या का न मानकर सड़क हादसा करार दे रही है। गृह मंत्री विज ने इस मामले में एसपी चरखी दादरी को एसआईटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए।

बीएसफ से रिटायर्ड सैनिक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी, गृह मंत्री को शिकायत

गृह मंत्री के समक्ष बीएसफ से रिटायर्ड सैनिक ने ठगी मामले की शिकायत दी। उसने शिकायत में आरोप लगाया कि झज्जर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का खेल चल रहा है और इस मामले में उसने पूर्व में झज्जर पुलिस को शिकायत दी थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी झज्जर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह, कुरुक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने स्वयं पर झूठा मुकद्दमा दर्ज होने की शिकायत की जिसपर मंत्री ने एसपी करनाल को मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।

यमुनानगर में मारपीट व जानलेवा हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर फरियादी की शिकायत पर एसपी यमुनानगर को निर्देश दिए गए। बिलासपुर थाने में सरपंच के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने दी जिस पर गृह मंत्री विज ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। घरौंडा निवासी रिटायर्ड सूबेदार ने प्लॉट पर कब्जे के मामले में पुलिस पर आरोप लगाए जिस पर गृह मंत्री विज ने पुलिस कम्पलेंट अथॉरिटी को जांच के निर्देश दिए। 

गुरुग्राम में जमीन पर कब्जे के मामले में पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम को भी निर्देश गृह मंत्री अनिल विज ने दिए। इसके अलावा, अन्य कई समस्याओं को गृह मंत्री अनिल विज ने सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Crime News Haryana , Gurugram , Haryana , Police , Haryana Police , Crime News , Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD