Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैप्टन पर दांव खेलेगी BJP.. NDA की तरफ से अमरिंदर सिंह हो सकते हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Amarinder Singh , Captain Amarinder Singh , Captain Amarinder Singh News In Hindi , Narendra Modi , Narendra Modi News , Punjab Lok Congress , Punjab Politics News
Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jul 2022

Last updated on: Jul 02, 2022, 00:00 IST

Punjab Politics News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा ये हो रही है की BJP कैप्टन पर अपना दांव खलेने के लिए तैयार है। दरअसल कैप्टन के PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अच्छे संबंध हैं। ऐसा में खबर है कि कैप्टन ने कांग्रेस से अलग होने के बाद अपनी पार्टी बनाई है। 

आपको बता दें कि इस समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) लंदन में हैं। वह पीठ की सर्जरी करवाने के लिए वहां गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके अगले सप्ताह भारत लौटने की उम्मीद है। इसके बाद वह अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भाजपा में मर्ज कर सकते हैं। प्रधानमंत्री  (Narendra Modi) ने रविवार को अमरिंदर की सर्जरी के बाद उनसे बातचीत की थी। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी मर्ज करने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह का उपराष्ट्रपति (Vice-President) के लिए नाम दिया जा सकता है। इसी बीच आपको बता दें कि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव होंगे। इसके लिए 5 जुलाई को अधिसूचना जारी होने के बाद 19 जुलाई तक नामांकन भरे जाएंगे। 

Also read: अगला आम चुनाव देश के लिए अहम : अमरिंदर सिंह

पंजाब के सियासी दिग्गज हैं कैप्टन 

कैप्टन पंजाब के सियासी दिग्गज हैं। ये नाम पंजाब के शहरों से लेकर गांव- गांव तक सबसे ज्यादा चर्चित नेताओं में से आता है। इसलिए भाजपा कैप्टन के सहारे पंजाब को साधने की कोशिश कर रही है। खासकर सिख समुदाय से नजदीकी बढ़ाने के लिए भाजपा हर दांव खेल रही है। यही नहीं कैप्टन के सहारे 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पंजाब की 13 सीटों पर नजर लगाए बैठी है। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के चलते सिख भाजपा से काफी नाराज चल रहे हैं।

CM पद से हटा देने के बाद छोड़ी कांग्रेस 

कैप्टन अमरिंदर सिंह 2 बार पंजाब के CM रहे। उनका साढ़े 9 साल का कार्यकाल रहा। जिसके बीच उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में कहा था कि उन्हें नेतृत्व द्वारा तीन बार अपमानित किया गया और अब वह यह सहन नहीं कर सकते। जिसके बाद उन्हें मजबूरन पार्टी से हटना पड़ा। इसी बीच पिछले साल अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद कई कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) ने भी अपनी पार्टी बदल दी थी और बीजेपी को ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई। फिर भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा, लेकिन उनके कैंडिडेट के साथ कैप्टन खुद भी हार गए।

 

Tags: Amarinder Singh , Captain Amarinder Singh , Captain Amarinder Singh News In Hindi , Narendra Modi , Narendra Modi News , Punjab Lok Congress , Punjab Politics News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD