Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू

 

Eknath Shinde होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, जानिए इनके जीवन के बारे में सबकुछ

देवेंद्र फडणवीस ने आज चौंकाने वाला किया ऐलान, कहा एकनाथ शिंदे प्रदेश के नए सीएम होंगे।

Eknath Shinde, Eknath Shinde News, Eknath Shinde News In Hindi, Maharashtra Chief Minister, Maharashtra New Chief Minister, Who Is Eknath Shinde, Uddhav Thackeray
Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2022

Eknath Shinde : महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे होंगे। देवेंद्र फडणवीस ने आज चौंकाने वाला ऐलान करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे प्रदेश के नए सीएम होंगे।जिसके बाद माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिलेगी और फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे। शिंदे आज शाम साढ़े सात बजे शपथ लेंगे। महाराष्ट्र  (Maharashtra) की सुर्खियों में छाए हुए एकनाथ शिंदे, शिवसेना के इतिहास में सबसे बड़ी बगावत का चेहरा बन चुके हैं। आखिर कौन हैं एकनाथ शिंदे  (Eknath Shinde) जिन्होंने शिवसेना में ठाकरे परिवार को चुनौती दी? आइये जानते हैं…

एक समय था जब एकनाथ को ठाकरे परिवार का सबसे खास और करीबी माना जाता था लेकिन बदलते दौर के अनुसार आज वे ठाकरे परिवार के कट्टर दुश्मन हो बन गए हैं। लेकिन इसी सियासी रंजिश का नतीजा है कि वे आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर खड़े हैं।

क्यों की पार्टी से बगावत? 

शिंदे कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन से खुश नहीं थे। बताया जाता है कि इसी मुद्दे पर शिंदे और उद्धव ठाकरे  (Uddhav Thackeray) के बीच दूरियां बढ़ने लगी। शिंदे की संगठनात्मक कौशल और जनता से मेल-मुलाकात गजब की है। जनता से सीधा जुड़ाव शिंदे को काफी मजबूत बनाता है।

18 साल से शुरू किया राजनितिक सफ़र 

एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को हुआ था। ये अपनी पढ़ाई के लिए शिंदे ठाणे आए जहाँ उन्होंने पढाई 11वीं तक पढाई की। इसके बाद वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात शिवसेना नेता आनंद दिघे से हुई। आपको बता दें की शिंदे ने महज 18 साल की उम्र में राजनीतिक जीवन शुरू कर दिया था जिसके बाद शिंदे एक आम शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे। 

1997 में शिंदे ने चुनावी राजनीति में कदम रखा

शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में करीब डेढ़ दशक तक काम करने के बाद 1997 में शिंदे ने चुनावी राजनीति में कदम रखा। 1997 के ठाणे नगर निगम चुनाव में आनंद दिघे ने शिंदे को पार्षद का टिकट दिया। शिंदे ने अपना पहला चुनाव लड़ा जिसमे वे कामयाब रहें। एकनाथ शिंदे  2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने। इसके बाद दोबारा साल 2002 में दूसरी बार निगम पार्षद बने।

आनंद दिघे के निधन के बाद राजनीति में शिंदे की पकड़ हुई मजबूत  

राजनीतिक गुरु आनंद दिघे का निधन होने के बाद शिंदे की राजनीति में पकड़ मजबूत होने लगी। जिसके बाद  2005 में नारायण राणे के पार्टी छोड़ने के बाद शिंदे का कद शिवसेना में बढ़ता ही चला गया। जब राज ठाकरे ने पार्टी छोड़ी तो शिंदे ठाकरे परिवार के करीब आ गए।  

2004 में पहली बार विधायक बने

2004 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने शिंदे को ठाणे विधानसभा सीट से टिकट दिया। यहां भी शिंदे को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के मनोज शिंदे को 37 हजार से अधिक वोट से मात दी। इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में शिंदे ठाणे जिले की कोपरी पछपाखडी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे। 

अपनी आँखों के सामने दो बच्चों को खोया था

यह उस वक्त की बात है जब शिंदे पार्षद हुआ करते थे। इस दौरान उनका परिवार सतारा गया हुआ था। यहां एक हादसे में उन्होंने अपने 11 साल के बेटे दीपेश और 7 साल की बेटी शुभदा को खो दिया था। बोटिंग करते हुए एक्सीडेंट हुआ और शिंदे के दोनों बच्चे उनकी आंखो के सामने डूब गए थे। इस घटना के बाद शिंदे काफी टूट गए थे। उन्होंने राजनीति तक से किनारा कर लिया था। इस दौर में भी आनंद दिघे ने उन्हें संभाला और उन्हें सार्वजनिक जीवन में फिर से लेकर आए। 

कॉन्ट्रैक्टर हैं शिंदे और उनकी पत्नी

चुनावी हलफनामे में शिंदे ने खुद को कॉन्ट्रैक्टर और बिजनेसमैन बताया है। उनकी पत्नी भी कंस्ट्रक्शन का काम करती हैं। शिंदे ने विधायक के तौर पर मिलने वाली सैलरी, घरों से आने वाले किराये और इंटरेस्ट से होने वाली कमाई को अपनी आय का जरिया बताया है। 

शिंदे के पास छह कारें और एक टैम्पो भी है

शिंदे के पास छह कार के जखीरे में दो इनोवा, दो स्कॉर्पियो, एक बोलेरो और एक महिंद्र अर्मडा है। और इसके अलावा उनके पास पत्नी के नाम पर एक टैम्पो भी है। 

आज शिंदे के पास 11 करोड़ 56 लाख से ज्यादा की संपत्ति है।

शिंदे के पास कुल 11 करोड़ 56 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 2.10 करोड़ से ज्यादा की चल और 9.45 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति घोषित की गई थी। यही नहीं शिंदे के पास एक पिस्टल और एक रिवॉल्वर भी है। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे ने जो हलफनामा दिया था उसके अनुसार उनके ऊपर कुल 18 आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें आग या विस्फोटक पदार्थ से नुकसान पहुंचाने, गैरकानून तरीके से इकट्ठा हुई भीड़ का हिस्सा होना, सरकारी कर्मचारी के आदेशों की अवहेलना करने जैसे आरोप हैं।

व्यक्तिगत जानकारी

जन्म तिथिः 9 फरवरी 1964

जन्म का नामः एकनाथ संभाजी शिंदे

राष्ट्रीयताः भारतीय

राजनीतिक दलः शिवसेना

जीवन संगिनीः लता

बच्चेः श्रीकांत शिंदे

निवासः ठाणे

व्यवसायः कॉन्ट्रैक्टर और बिजनेसमैन

 

Tags: Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Eknath Shinde News In Hindi , Maharashtra Chief Minister , Maharashtra New Chief Minister , Who Is Eknath Shinde , Uddhav Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD