उदयपुर कांड के बाद अब नवीन जिंदल को मिली धमकी, कहा 'कन्हैया की तरह काटेंगे गला'

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उदयपुर कांड के बाद अब नवीन जिंदल को मिली धमकी, कहा 'कन्हैया की तरह काटेंगे गला'

Crime News , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Udaipur News , Rajashthan News , Naveen Kumar Jindal, Naveen Kumar Jindal Threatned, Naveen Kumar Jindal News In Hindi
Listen to this article

5 Dariya News

उदयपुर , 29 Jun 2022

Last updated on: Jun 29, 2022, 00:00 IST

उदयपुर में कन्हैयालाल का गला काटने के अपराध से पूरा देश सहम गया है ऐसे में अब भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल को भी इसी तरह मारने की धमकी दी गई है।

राजस्थान के उदयपुर में दर्जी के तौर पर काम करने वाले कन्हैयालाल का दिनदिहाड़े गला काटकर हत्या कर दी जिसके वाद से पूरा देश इस वारदात को देख सनसनी में है। लेकिन हाल ही खबर है की अब अगला निशाना भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल पर है। जिंदल ने खुद ट्वीट कर बताया कि आज सुबह ही मेल पर उन्हें धमकियां दी गई हैं। नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर टिप्प्णी के समर्थन में नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) ने एक ट्वीट किया था। इसके चलते वह भी विवादों में घिर गए थे और भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Also read उदयपुर दहशत : दर्जी का सिर काटने के आरोप में दो गिरफ्तार, कर्फ्यू लगा, इंटरनेट बंद

नवीन कुमार जिंदल ने अपने ट्वीट पर लिखा  'आज सुबह करीब पौने 7 बजे मुझे तीन ईमेल आए। इनमें कन्हैयालाल की हत्या के वीडियो भी अटैच थे। मुझे और मेरे परिवार को इसी तरह से मारने की धमकी दी गई है। मैंने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दे दी है। पूर्व दिल्ली के डीसीपी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पुलिस कमिश्नर को इस मामले का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।' 

उदयपुर में हुई इस वारदात के बाद पूरा देश आक्रोश में है और ऐसे में जिंदल नवीन कुमार जिंदल को मिली धमकी ने उनकी चिंताओं को और बढ़ा दिया है।  

Also read Breaking: 8 साल के बेटे ने नुपुर शर्मा को किया था सपोर्ट... आज दिनदिहाड़े हो गई पिता की हत्या

नवीन ने कुछ स्क्रीनशोर्ट भी शेयर किए जिसमें लिखा था 'आतंकवादी नवीन कुमार, अब तुम्हारी बारी है। हम तुम्हारा गला बहुत जल्दी ही काटेंगे।'  इस समय जिंदल अपनी जान की सुरक्षा मांग रहे हैं जिसके चलते उन्होंने अपने परिवार को दिल्ली से बाहर भेज दिया है। उदयपुर की बात करें तो इस समय कन्हैया लाल की हत्या के कारण पुरे राजस्थान में लोग भड़के हुए है। राजस्थान के सभी 33 जिलों में धारा 144 लगी हुई है इसके अलावा उदयपुर के कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

कन्हैयालाल की हत्या का लिंक पाकिस्तान से है जुड़ा?

इस मामले में जांच से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है कि कन्हैयालाल की हत्या का पाकिस्तान से भी लिंक सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों का कनेक्शन काराची बेस्ड सुन्नी इस्लामिक संगठन दावत-ए-इस्लामी से सामने आया है। इसका पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से भी है। फ़िलहाल उदयपुर की घटना की जांच होम मिनिस्ट्री ने एनआईए को सौंप दी है।

 

Tags: Crime News , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Udaipur News , Rajashthan News , Naveen Kumar Jindal , Naveen Kumar Jindal Threatned , Naveen Kumar Jindal News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD