Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

इयोन मोर्गन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Eoin Morgan, International Cricket, Retirement
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपनी खराब फॉर्म के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। मोर्गन ने अपने करियर की शुरुआत आयरलैंड के लिए खेलते हुए की, लेकिन बाद में इंग्लैंड चले गए और सीमित ओवरों के प्रारूप में उनके बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक बन गए। 

मोर्गन ने 16 टेस्ट, 248 एकदिवसीय और 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 700, 7701 और 2458 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं। डबलिन में जन्मे इस क्रिकेटर ने 126 वनडे और 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की। 

मोर्गन ने कहा, "मैंने यह फैसला विचार के बाद लिया है और मैं तत्काल प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूं।"उन्होंने कहा, "मेरे करियर में कई अच्छे पल रहे हैं, जिसके बाद ऐसा निर्णय लेना आसान नहीं था, लेकिन मेरा मानना है कि मेरे व्यक्तिगत रूप से और इंग्लैंड दोनों के लिए ऐसा करने का सही समय है।

"उन्होंने आगे कहा, "मैंने एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है, लेकिन जिन चीजों को मैं संजो कर रखूंगा और सबसे ज्यादा याद रखूंगा, वे यादें हैं जो मैंने कुछ महान खिलाड़ियों के साथ बनाई हैं, जिन्हें मैं अपनी यात्रा के दिनों से जानता हूं।

"इंग्लैंड के 2019 विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, "मैं दो विश्व कप विजेता टीमों में खेलने के लिए भाग्यशाली रहा हूं, लेकिन मेरा मानना है कि इंग्लैंड की सफेद गेंद वाली टीमों का भविष्य पहले से कहीं ज्यादा उज्जवल है। हमारे पास पहले से कहीं अधिक अनुभवी खिलाड़ी हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Eoin Morgan , International Cricket , Retirement

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD