Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

जोस बटलर को टी20 और वनडे का कप्तान बनना चाहिए : माइकल वॉन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jos Buttler, Michael Vaughan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लीड्स , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि जोस बटलर को सीमित ओवरों का कप्तान बनाया जाना चाहिए और उन्हें टेस्ट मैचों में भी ओपनिंग करनी चाहिए। उन्होंने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और अपने देश की सफेद गेंद दोनों के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। हालांकि यह व्यापक रूप से माना जा रहा है कि बटलर इंग्लैंड के टी20 और वनडे कप्तान बन जाएंगे, क्योंकि रिपोर्ट सामने आई हैं कि इयोन मोर्गन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं, तो वॉन को लगता है कि बटलर टेस्ट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। 

वॉन ने टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में लिखा, "वह (बटलर) इस समय दुनिया में सबसे अच्छे सीमित ओवरों के खिलाड़ी है। उनके पास अच्छा कौशल है।"वॉन ने कहा, "इंग्लैंड के पास बटलर के रूप में निडर और आक्रामक बल्लेबाज है। अगर टेस्ट ओपनर के रूप में बटलर बल्लेबाजी करते हैं, तो कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम के इस प्रबंधन में बेहतर फिट बैठेंगे। 

मैं उन्हें इस समूह में खेलना पसंद करूंगा जैसे वह आईपीएल में खेला था।"ऑस्ट्रेलिया में असफल एशेज अभियान के दौरान खराब प्रदर्शन के कारण बटलर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर कर दिया गया था। लेकिन 31 वर्षीय बल्लेबाज ने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में शानदार वापसी की, आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में पहुंचाया।

 हाल ही में एम्स्टेलवीन में नीदरलैंड के खिलाफ समाप्त हुई वनडे के दौरान उन्होंने शुरुआती मैच में इंग्लैंड के 498 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर में 70 गेंदों में नाबाद 162 रनों की पारी खेली। उसी मैच में मोर्गन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। यहां तक कि श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा ने भी कहा है कि बटलर को टेस्ट में ओपनिंग करने की सलाह दी थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jos Buttler , Michael Vaughan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD