Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Joe Root, Jonny Bairstow, England Vs New Zealand, 3rd Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लीड्स , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

जो रूट (86 नाबाद) और जॉनी बेयरस्टो (71 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के पांचवें दिन श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के लिए सात विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, इंग्लैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में 28.89 के जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। 

25.93 के जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड अब बांग्लादेश के ठीक ऊपर काबिज है। ओली पोप के साथ 81 रनों की साझेदारी के साथ रूट 55 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, क्योंकि इंग्लैंड ने जीत के लिए 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 183/2 से पांचवें दिन की शुरुआत की। अंतिम दिन मैच जल्द समाप्त होने की उम्मीद करने वालों को हेडिंग्ले में बारिश के कारण थोड़ा और इंतजार करना पड़ा। 

बारिश के थमने के साथ, मैच अधिकारियों ने पांचवें दिन लंच के लिए जल्दी बुलाने का फैसला किया, जिससे दोनों टीम को परिणाम के लिए प्रतीक्षा करना पड़ा। जब जीत के लिए 113 रनों की जरूरत थी, तो इंग्लैंड को एक शुरुआती झटका लगाा, क्योंकि उन्होंने इन-फॉर्म पोप को खो दिया था। युवा बल्लेबाज को टिम साउदी ने 82 रन पर बोल्ड किया। 

लेकिन जॉनी बेयरस्टो और रूट ने मैच को समाप्त करने के लिए शानदार बल्लेबाजी की, इस दौरान रूट ने स्ट्राइक रोटेट की, तो बेयरस्टो पहले मैचों की तरह आक्रामक मूड में बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। 

बेयरस्टो 44 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रूट ने 86 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जिससे इंग्लैंड 54.3 ओवर में सात विकेट से जीत के लिए 296/3 रनों का लक्ष्य पूरा किया।

संक्षिप्त स्कोर :

न्यूजीलैंड 329 (डेरिल मिशेल 109, जैक लीच 5/100) और 326 (टॉम ब्लंडेल 88 नाबाद, जैक लीच 5/66) इंग्लैंड 360 (जॉनी बेयरस्टो 162, ट्रेंट बोल्ट 4/104) और 296/3 (जो रूट 86 नाबाद, ओली पोप 82)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Joe Root , Jonny Bairstow , England Vs New Zealand , 3rd Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD