Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खेल से ज्यादा खिलाड़ी का स्वास्थ्य जरूरी : हार्दिक पांड्या

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ruturaj Gaikwad, Hardik Pandya, India Vs Ireland 1st T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबलिन , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

आयरलैंड के खिलाफ मलहाइड में जब भारत पहले टी20 मैच में 109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा, तो रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत नहीं की। उनकी जगह ईशान किशन के साथ दीपक हुड्डा क्रीज पर आए, जहां हुड्डा एक शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की ओर ले गए। मैच खत्म होने के बाद, कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुलासा किया कि गायकवाड़ ने पैर में समस्या होने के कारण पारी की शुरुआत नहीं की। 

पांड्या ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "गायकवाड़ को पैर में थोड़ी समस्या थी, इस वजह से वे पारी की शुरुआत नहीं कर पाए। भारतीय टीम गायकवाड़ के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती। खिलाड़ी का स्वास्थ्य अधिक महत्वपूर्ण है। हालांकि, निर्णय लेने में ज्यादा समय नहीं लगा क्योंकि हमारे पास मैच की शुरुआत करने के लिए और विकल्प भी मौजूद थे।

"वरिष्ठ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने क्रमश: 1/16 और 1/11 के शानदार स्पैल के माध्यम से भारतीय टीम आयरलैंड को 108 रन पर रोकने में कामयाब रही। युवा हैरी टेक्टर ने 33 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने मैच की अच्छी शुरुआत की।उन्होंने दूसरे ओवर में पहला विकेट झटका। 

साथ ही हार्दिक ने पॉल स्टर्लिग को आउट किया, जिससे आयरलैंड पर दबदबा बना। पांड्या ने आगे कहा, "जहां भुवनेश्वर ने अपनी स्विंग गेंदबाजी में मदद करने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का पता लगाया, वहीं चहल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ruturaj Gaikwad , Hardik Pandya , India Vs Ireland 1st T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD