एक ऐसा क्रिकेटर जिसने कभी ना हार मानने वाले और अपने मंजिल के प्रति अपनी मेहनत, लगन से अपना नाम विश्व क्रिकेट के सामने चिन्हित किया और सम्पूर्ण विश्व क्रिकेट को ये संदेश दिया कि “Age is just a number ” आप अपना काम अगर पूरी मेहनत और लगन से करो तो विश्व की कोई ताकत आपको सफलता पाने से नहीं रोक सकती।
आज हम भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik ) के बारे में बात करने जा रहे है, जो एक विकेटकीपर बल्लेबाज है। इनका जन्म 1 जून 1985 को चेन्नई में हुआ। बचपन से ही क्रिकेट को लेकर इतना जुनून सवार था कि महज 10 साल के उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और यहाँ से शुरू होती है इनके सपने का सफर।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कार्तिक का डेब्यु सन् 2004 में इंग्लैण्ड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज (ODI) में हुआ। उनकी उम्र उस समय महज 19 साल थी। इसी साल इनका डेब्यु टेस्ट क्रिकेट में भी हुआ। इनका चयन भारतीय टीम में टी20 के लिए 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ। ये भारत का पहला टी20 इंटरनेशनल था। इस मैच में कार्तिक ने 28 बाँल पे 31 रनो की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई और इनकी इस बेहतरीन पारी के लिए इन्हें Man of the match के अवार्ड से भी नवाजा गया।
कार्तिक 2007 की विश्व कप विनिंग टीम का हिस्सा थे। टीम में जगह पाने के लिए उन्हें पर्याप्त मौके दिए गए, लेकिन बल्लेबाजी में ना चल पाने के कारण महेन्द्र सिंह धोनी से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। हांलाकि उन्हें टीम में मौका मिलता रहा लेकिन लचर बल्लेबाजी प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के चलते सन् 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के 15 सदस्यीय दल में पुनः इनका चयन किया गया।
इन्होने कुल 5 मैचो में 41 के औसत से 82 रन बनाए, इस दौरान इनका सर्वाधिक स्कोर 51*रहा। साल 2018 में श्रीलंका में निदहास ट्राफी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़े-बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया। रोहित शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। जिसमें दिनेश कार्तिक को भी मौका दिया गया। भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतर प्रदर्शन की और सीरीज़ के फाइनल में पहुँची, जहाँ इनका सामना बांग्लादेश से था। वहाँ कार्तिक ने टीम को अहम जीत दिलायी और अपना नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में दर्ज करवा लिया।
उन्होने 8 बाँल पे 29 रनो की ताबड़तोड़ पारी खेली । यह पारी अपने में ही खास है, पारी की अंतिम गेंद पर 5 रनों की ज़रूरत थी और कार्तिक ने छक्का मारकर टीम को अहम जीत दिलायी। उन्हें 2019 विश्व कप में टीम इंडिया में मौका दिया गया लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण फिर से उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ऐसा लग रहा था कि अब टीम में उनकी वापसी कठिन है , उनकी उम्र बढ़ रही थी । लेकिन कार्तिक की मंजिल थी क्रिकेट और उनका मक़सद था पुनः टीम में वापसी करना । साल 2020 में स्काई स्पोर्ट्स (Sky Sports) में इंडिया वर्सेज़ इंग्लैंड ( Ind Vs Eng ) टेस्ट मैच में कमेंटेटर के तौर पे हुआ।
ऐसा लग रहा था कि इनका क्रिकेट करियर अब पुरी तरह समाप्त हो चुका है ,लेकिन कहा जाता है न कि आप अपना काम पुरी लगन और मेहनत से करो तो मंज़िल अवश्य मिलती है। सन् 2022 में आईपीएल के 15वे एडिशन में आरसीबी ने उन्हें ऑक्शन में 5.5 करोड़ में खरीद कर अपने टीम का हिस्सा बनाया। इन्होनें आरसीबी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई मैचों में अकेले दम पर टीम को जीत दिलायी इसी प्रदर्शन के दम पर इनकी पुनः टीम इंडिया में वापसी हुई।
इनका चयन 5 टी20 मैचेज़ (Matches) के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ हुआ सीरीज़ के चौथे मैच में जब टीम इंडिया विषम परिस्थिति में थी तब इन्होनें आके अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को जीत दिलायी, यह इनका नीली जर्सी में पहला अर्धशतक था इस पारी के लिए इन्हे मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया और गौरतलव की बात है कि यह अर्धशतक 16 सालो के बाद आया है। इस पारी से उन्होने दर्शा दिया कि उनके अन्दर अभी भी क्रिकेट शेष है और तमाम क्रिकेट पंडितो की बातों को गलत साबित कर दिया।
अगर आप अपना काम पुरी मेहनत और लगन से करो तो दुनिया की कोई ताकत सफलता प्राप्त करने से नहीं रोक सकती , और दिनेश कार्तिक इस कथन के उत्तम उदाहरण है।
Some Interesting facts about Kartik :-
1. कार्तिक ने अपना First Class match डेब्यु बड़ौदा (Baroda) के खिलाफ सन् 2002 में किया था।
2. कार्तिक ने सन् 2004 में भारत के लिए U19 विश्व कप में प्रतिनिधित्व किया था।
3. इन्होने dance reality show “Ek khiladi Ek Hasina” में भी भाग लिया है, जिसमें निगार खान के साथ काम किया है, जो कि भारतीय TV एक्ट्रेस है।
4. कार्तिक को 2014 के आईपीएल (IPL) में दिल्ली डेयरडेविल्स (Old name of Delhi capitals) ने नीलामी (Auction) में 12.5 करोड़ में टीम का हिस्सा बनाया था।
5. भारत के 1st T20 अंतर्राष्ट्रीय में उनके शानदार मैच विनिंग पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।