Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Crime News, World, Crime News, New York, Indian Origin Man, Satnam Singh, Shot Dead
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

न्यूयॉर्क में अपने घर के पास जीप में बैठे भारतीय मूल के एक व्यक्ति को करीब से गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। न्यूयॉर्क डेली न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि शनिवार दोपहर गोली लगने के बाद 31 वर्षीय सतनाम सिंह को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह घटना दक्षिण ओजोन पार्क पड़ोस में हुई, जो रिचमंड हिल के बगल में है। यहां अप्रैल में दो सिख लोगों पर हमला किया गया था, जिसे पुलिस ने नफरत में अपराध के रूप में वर्गीकृत किया था। दोनों क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। द न्यूज ने कहा कि सतनाम सिंह को गोली मारे जाने को लेकर पुलिस और प्रत्यक्षदर्शी के बयान में एक विसंगति है। 

पुलिस के अनुसार, शूटर पैदल आया और सतनाम के जीप में बैठते ही उसे गोली मार दी, लेकिन एक पड़ोसी ने कहा कि हमलावर ने एक कार से गोली चलाई थी। उसके घर के सुरक्षा कैमरे ने घटना को कैद कर लिया था। समाचार साइट एएमएनवाई ने कहा कि रविवार की सुबह तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस इस मकसद के बारे में अनिश्चित थी। 

द न्यूज ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा कि सतनाम सिंह ने एक दोस्त से जीप उधार ली थी और जासूस इस बात की जांच कर रहे थे कि क्या वह शूटर का निशाना था या गलती से किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा मारा गया था जो वास्तव में वाहन के मालिक पर हमला करना चाहता था। इसी साल अप्रैल में रिचमंड हिल में अलग-अलग घटनाओं में दो सिखों की पगड़ी उतार दी गई थी और उनके साथ लूटपाट की गई थी। 

पुलिस ने उन हमलों के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था और उन पर नफरत में अपराध करने का आरोप लगाया था।

 

Tags: Crime News , World , Crime News , New York , Indian Origin Man , Satnam Singh , Shot Dead

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD