Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

नशीले पदार्थों की समस्या से निपटने और राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक योजना तैयार : जय राम ठाकुर

‘नशा नहीं, जिंदगी चुनो’ अभियान का किया शुभारम्भ

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal, Suresh Bhardwaj, Nasha Nahin, Zindagi Chunne,HP Nasha Niwaran Board
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Jun 2022

Last updated on: Jun 26, 2022, 00:00 IST

राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों की अध्यक्षता में एक विशेष कार्य बल (टास्क फोर्स) का गठन किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य कर एवं आबकारी विभाग और हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड की पहल, ‘नशा नहीं, जिंदगी चुनो’ का शुभारंभ करते हुए कही।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए एकीकृत नशामुक्ति नीति अपनाई गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने नशा निवारण बोर्ड का गठन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग में पुलिस कर्मियों के 73 पद सृजित कर भरे जाएंगे ताकि आबकारी एनडीपीएस और अन्य नियामक कानूनों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि इससे न केवल सरकार के राजस्व की बचत होगी बल्कि इससे नशीली दवाओं के खतरे से समग्र रूप से निपटने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर आबकारी पुलिस बल की प्रक्रिया का शुभारम्भ भी किया।जय राम ठाकुर ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाना समय की मांग है तभी नशे जैसी बुराई को खत्म किया जा सकता है और युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से बचाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के इस समय में नशे के खतरे पर अंकुश लगाना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस विभाग को एक कदम आगे रहने का परामर्श दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल आवश्यक है तभी नशीले पदार्थों की तस्करी की श्रृंखला को तोड़ा जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि उनकी पहल पर ही इस क्षेत्र में नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पंचकूला में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने भाग लिया। 

उन्होंने कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों और अन्य उत्तरी राज्यों के अन्य प्रतिनिधियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में जानकारी साझा करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब द्वारा एक और बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 के अन्तर्गत एक विशेष नशामुक्ति हेल्पलाइन भी शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन का उद्देश्य मरीजों को परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी को गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में रखा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह प्रदेश व देश में एक गंभीर सामाजिक समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। नशीली दवाओं के खिलाफ रणनीति मुख्य रूप से भांग और अफीम जैसे पौधों से प्राप्त कुछ मादक पदार्थों पर केंद्रित है। 

राज्य सरकार ने इन मादक पदार्थों के उत्पादन वाले पौधों की खेती के खिलाफ और उन्मूलन के लिए कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करों और इसके अवैध व्यापार में शामिल लोगों की लगभग 20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। 

जय राम ठाकुर ने अभिभावकों को भी सलाह दी कि वे अपने बच्चों के व्यवहार और उसमें होने वाले परिवर्तन पर निगरानी रखें और अभिभावक अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। 

उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों के आस-पास चल रही गतिविधियों पर नजर रखने का भी आग्रह किया, क्योंकि नशा तस्कर इन संस्थानों को विशेष रूप से निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिस योजना के तहत समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों के पास युवाओं में नशीली दवाओं के खतरों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। उन्होंने नशीले पदार्थों का पता लगाने वाली किट भी वितरित की और विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे चित्रकला, मैराथन, नारा लेखन आदि के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। उन्होंने नशा तस्करों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के वाहनों को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।  

इस अवसर पर नशा निवारण की दिशा में विभिन्न विभागों द्वारा उठाए गए कदमों पर आधारित नशा निवारण बोर्ड की एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।इस अवसर पर आईआरबी बनगढ़ और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नशीली दवाओं के दुष्परिणामों पर आधारित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई।

आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग यूनुस खान ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस दिवस को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पिछले कुछ दिनों में 40 बीघा से अधिक भूमि पर भांग की खेती को नष्ट किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि प्रदेश को देश का नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए विभाग अधिक समन्वय के साथ कार्य करेगा।

राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक ओ.पी. शर्मा ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, विधायक विनोद कुमार और विशाल नेहरिया, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal , Suresh Bhardwaj , Nasha Nahin , Zindagi Chunne , HP Nasha Niwaran Board

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD