Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

जम्मू-कश्मीर एलजी ने अमरनाथ यात्रा मार्गों पर सुविधाओं का निरीक्षण किया

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Amarnath Yatra, Amarnath Yatra 2022, Shri Amarnath Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 24 Jun 2022

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे में अमरनाथ यात्रा के बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों का दौरा किया और सभी हितधारक विभागों की तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की। 

उन्होंने ठहरने, स्वास्थ्य देखभाल, संचार नेटवर्क, स्वच्छता, जल आपूर्ति, मौसम पूवार्नुमान, आपातकालीन प्रतिक्रिया, अग्नि सुरक्षा और अन्य सभी बुनियादी बातों पर चर्चा करने के लिए यात्रा मार्गों और आधार शिविरों में समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। 

बालटाल में, उपराज्यपाल ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 70 बिस्तरों वाले पूरी तरह से सुसज्जित डीआरडीओ अस्पताल का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित अस्पताल में एक्स-रे, जनरल वार्ड, ओपीडी, आईसीयू, ऑक्सीजन युक्त वार्ड, फामेर्सी, प्रयोगशाला और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं होंगी। 

उपराज्यपाल ने कहा, "यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं, निर्बाध यात्रा और आध्यात्मिक अनुभव के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। यात्रा प्रबंधन में शामिल सभी विभागों को सर्वोत्तम संभव सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए क्योंकि वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है।"

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Amarnath Yatra , Amarnath Yatra 2022 , Shri Amarnath Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD