Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

पिन्दा गैंग के बकाया सदस्यों को पुलिस ने किया काबू, गिरफ्तार किये 19 सदस्यों में से 13 शूटर

दोषियों के पास से 11 हथियार, 2 वाहन और 8 लाख रुपए की विदेशी करैंसी की बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar, Pinda Gang, Nabha Jail Break, Gangster Vicky Gounder, Palwinder Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Jun 2022

Last updated on: Jun 24, 2022, 00:00 IST

तीन हफ्ते चले आपरेशन के बाद, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने पिन्दा गैंग से जुड़े फिरौती और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुये गिरोह के 13 सदस्यों - सभी शार्प शूटर, इसके अलावा पनाह देने और लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराने वाले 6 अन्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीनियर पुलिस कप्तान ( एसएसपी) स्वप्न शर्मा ने शुक्रवार को सांझा की। 

गैंगस्टर विक्की गौंडर का करीबी साथी पलविन्दर सिंह उर्फ पिन्दा, जिसकी नाभा जेल ब्रेक में भी भूमिका सामने आई थी, को गैंग का सरगना बताया जाता है और ज़ाहिर तौर पर परमजीत उर्फ पम्मा, निवासी शाहकोट, जालंधर और जो कि मौजादा समय ग्रीस में रहता है, की मदद से गैंग को संभाल रहा था। 

गिरफ्तार किये गए 13 शूटरों की पहचान सुनील मसीह उर्फ जीउना, रविन्द्र उर्फ रवि, प्रदीप सिंह, मनजिन्दर उर्फ शवि और सुखमन सिंह उर्फ सभ्भा, सभी निवासी लोहियाँ, जालंधर; सन्दीप उर्फ दिल्ली, मेजर सिंह, अपरेल सिंह उर्फ शेरा, बलविन्दर उर्फ गुढ्ढा और सलिन्दर सिंह; सभी वासी नकोदर, जालंधर; सतपाल उर्फ सत्ता निवासी मक्खू, फिऱोज़पुर; दविन्दरपाल सिंह उर्फ दीपू और सतवंत सिंह उर्फ जग्गा निवासी शाहकोट, जालंधर के तौर पर हुई है। यह सभी गिरफ्तार व्यक्ति हिस्ट्री शीटर हैं और इन पर कत्ल, इरादातन कत्ल, जबरन वसूली और हथियारों की तस्करी समेत घृणित अपराधों से सम्बन्धित मामले दर्ज हैं। 

जबकि 6 अन्य व्यक्ति, जिनको पनाह देने और लॉजिस्टिक स्पोर्ट देने के दोष में गिरफ्तार किया गया है, की पहचान अमरजीत उर्फ अमर निवासी धर्मकोट; बलबीर मसीह, एरिक और बादल, तीनों ही निवासी लोहियाँ; हरविन्दर सिंह निवासी शाहकोट और बचित्तर सिंह निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है।

पुलिस ने दोषियों के पास से सात .32 बोर पिस्तौल, तीन .315 बोर पिस्तौल, एक .315 बोर की बंदूक और एक .12 बोर की बंदूक समेत 9 हथियार बरामद किये हैं और टोयटा इनोवा और महिंदरा ऐकसयूवी 500 समेत दो वाहनों के इलावा 8 लाख रुपए की विदेशी करैंसी भी बरामद की है।

एस. एस. पी. ने बताया कि परमजीत उर्फ पम्मा गिरोह को फायनांस करता था और अमरजीत उर्फ अमर को हवाला के द्वारा विदेसी करैंसी भेजता था, जो आगे अलग-अलग अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गिरोह के सदस्यों में बाँटता था।उन्होंने बताया कि यह गिरोह पिछले छह सालों से सक्रिय है और मध्य प्रदेश से संगठित जबरन वसूली, हथियारबंद हाईवे डकैती, भू-माफिया और हथियारों की तस्करी में शामिल है। 

स्वप्न शर्मा ने कहा, ‘इस गिरोह की गिरफ्तारी से पुलिस की तरफ से जालंधर और बठिंडा में कत्ल, जबरन वसूली और हाईवे आम्र्ड डकैती समेत तीन बड़े मामलों को भी सुलझाने में कामयाबी हासिल की गई है।’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये कुल 19 व्यक्तियों में से कम से कम 12 व्यक्ति पुलिस को आठ अपराधिक मामलों में वांछित थे।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar , Pinda Gang , Nabha Jail Break , Gangster Vicky Gounder , Palwinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD