Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए ग्लेन मैक्सवेल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Glenn Maxwell, Australia, Sri Lanka, Test Series, Travis Head
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 23 Jun 2022

Last updated on: Jun 23, 2022, 00:00 IST

ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में शामिल किया गया था, क्योंकि ट्रेविस हेड मामूली रूप से घायल हो गए थे। मैक्सवेल ने आखिरी बार सितंबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में टेस्ट मैच खेला था। 

उन्हें हेड को लगी चोट की वजह से टीम में शामिल किया गया है। हेड श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे। मैक्सवेल को वनडे सीरीज में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ-साथ स्पिन के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के बाद शामिल किया गया है। 

ऑलराउंडर अपने ऑफ स्पिन के साथ कुछ विकेट लेने में भी टीम की मदद कर सकते हैं। कुल मिलाकर मैक्सवेल ने 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 1 शतक के साथ 339 रन हैं। 33 वर्षीय मैक्सवेल ने लगभग पांच साल तक कोई टेस्ट नहीं खेला है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के नए कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने हाल ही में संकेत दिया था कि 33 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। 

मैकडॉनाल्ड ने कहा था, "आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है। मैक्सवेल का उपमहाद्वीप में और विशेष रूप से रांची में शतक के साथ एक शानदार रिकॉर्ड है और वह हमें ऑफ स्पिन के रूप में विकल्प भी दे सकते हैं।

"दो मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 29 जून को गॉल में शुरू होगा, जिसमें महत्वपूर्ण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक दांव पर होंगे। ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है जबकि श्रीलंका चौथे स्थान पर है। 

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगार, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Glenn Maxwell , Australia , Sri Lanka , Test Series , Travis Head

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD