Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जोस बटलर ने इयोन मॉर्गन का किया समर्थन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jos Buttler, Eoin Morgan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) , 23 Jun 2022

Last updated on: Jun 23, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने नीदरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में इंग्लैंड की अगुवाई करने के बाद टीम के खिलाड़ियों की सराहना की है। साथ ही उन्होंने नियमित एकदिवसीय कप्तान इयोन मोर्गन का कार्यभार संभालने के लिए समर्थन किया है। 

इंग्लैंड ने जेसन रॉय के नाबाद शतक और बटलर के अधूरे 86 रनों की मदद से नीदरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। मॉर्गन कमर की चोट के कारण मैच से बाहर हैं। इस जीत ने इंग्लैंड को 125 अंकों के साथ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग स्टैंडिंग में शीर्ष पर पहुंचा दिया। 

सीरीज की शुरूआत से पहले, इंग्लैंड 95 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर था। जीत के लिए 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर अपनी टीम को तेज शुरूआत दिलाई। 

रॉय ने दूसरे ओवर में वैन बीक की गेंद पर लगातार बाउंड्री लगाई। वहीं, फिल साल्ट ने एक ओवर में चार चौके जड़े। बटलर ने कहा, "गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण समय पर विकेट झटके। खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है। टीम के लिए कम समय में बहुत सारी सीरीज आ रही हैं, जिसका खिलाड़ी तेजी से अभ्यास कर रहे हैं।

"हालांकि मॉर्गन खराब फॉर्म में हैं, उन्होंने पांच वनडे पारियों में नाबाद 75 रन के साथ 103 रन बनाए, जबकि 43 टी20 मैचों में उन्होंने नाबाद 47 के शीर्ष स्कोर के साथ 643 रन बनाए। हालांकि, बटलर ने मॉर्गन का बचाव किया और कहा कि बल्लेबाज जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे। 

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम के तीसरे टेस्ट से पहले हेडिंग्ले में बोलते हुए मॉर्गन की स्थिति का बचाव किया था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jos Buttler , Eoin Morgan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD