Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हुई, 50 लाख लोग प्रभावित

Weather, Indian Meterological Department, IMD, Assam, Guwahati, Hadsa, Hadsa India, Flood, Heavy Rain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को जस की तस रही। इस बीच, चार बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 100 हो गई। राज्य के 34 में से 32 जिलों में 54.57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद सरकार बाढ़ के कारणों का स्थायी समाधान निकालने के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने नगांव और मोरीगांव जिलों के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कुछ स्थानों के लिए रेल यात्रा भी की। 

सेना और राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियां बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों ने कहा कि पांच जिलों से 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार होजई में और तीन नलबाड़ी जिलों में हैं। 

एएसडीएमए के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल अप्रैल से अब तक बाढ़ में 83 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 अन्य लोग भूस्खलन में मारे गए हैं। 4,941 गांवों के 11,67, 219 बच्चों सहित 54,57,601 लोग प्रभावित हुए हैं। 

प्रभावित क्षेत्रों में कुल 845 राहत शिविर और 1,026 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। राहत शिविरों में कुल 2,71,125 लोग रह रहे हैं, जबकि 99,026 हेक्टेयर से अधिक फसल को नुकसान पहुंचा है। तीन नदियों- ब्रह्मपुत्र, कोपिली और दिसांग का पानी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

 

Tags: Weather , Indian Meterological Department , IMD , Assam , Guwahati , Hadsa , Hadsa India , Flood , Heavy Rain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD