Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अग्निपथ योजना पर राहुल गांधी ने सरकार को चेताया, बोले : जब युद्ध होगा तो आएगा इसका नतीजा

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Agneepath Scheme, Agnipath Scheme, Agneepath Recruitement Scheme, Agnipath Recruitement Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

सरकार की अग्निपथ योजना पर देश में विपक्ष और सड़कों पर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सरकार पर हमला बोला और चेताते हुए कहा कि, जब युद्ध होगा, तब इसका नतीजा आएगा। राहुल गांधी ने कहा, चीन की सेना हिंदुस्तान की धरती पर बैठी है, चीन की सेना ने हमारी जमीन हमसे छीनी है। 

यह सच्चाई है जो सरकार ने भी माना है। सेना को मजबूत करना चाहिए लेकिन सरकार सेना को कमजोर कर रही है। जब युद्ध होगा, तब इसका नतीजा आएगा। सब याद रखो, जो मैं बोल रहा हूं। हमारी सेना को यह लोग कमजोर कर रहे हैं। देश का नुकसान होगा और यह खुद को देशभक्त कहते हैं। उन्होंने आगे कहा, ईडी का छोटा मामला है, छोड़िये, सबसे जरूरी यह बात कि, यह हमारे युवा देशभक्ति के चिन्ह हैं। 

सुबह 4 बजे दौड़ते हैं। इनके भविष्य की रक्षा करना हमारा काम है।"कांग्रेस ने कहा था किसानों के बिल वापस लेने पड़ेंगे, बाद में इन्होंने लिया ना? अब कांग्रेस कह रही है अग्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा, देश का हर युवा हमारे साथ खड़ा मिलेगा। क्योंकि देश का युवा जनता है सच्ची देशभक्ति सेना को मजबूत करने की होती, कमजोर करके नहीं होती है। सेना के साथ जो मोदी जी ने देश के साथ धोखा दिया है, इसको हम रद्द कराएंगे।

"इसके अलावा उन्होंने युवाओं के रोजगार की बात पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की रीढ़ की हड्डी जिसमें छोटी- बड़ी इंडस्ट्री आती हैं, उन्हें तोड़ दिया है। हमारे युवा, हर रोज सुबह दौड़ते हैं, उनसे मैं कहता हूं हिदुस्तान के पीएम ने देश की रीड़ की हड्डी को तोड़ दिया है। अब यह देश युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा।

दो तीन बड़े उद्योगपति को देश पकड़ा दिया है, यह देश को रोजगार नहीं दिलवा सकते हैं। युवाओं के लिए जो आखिरी रास्ता था, देशभक्ति का, आर्मी और फोर्सस का अब इस रास्ते को इन लोगों ने बंद कर दिया है। वन रेंक वन पेंशन की बात करते थे, अब नो रेंक, नो पेंशन। अब सुबह दौड़ो, आर्मी में भर्ती हो और घर जाओ। जब आप घर जाओगे आर्मी के बाद, आपको कोई रोजगार नहीं मिलने वाला है। 

दरअसल केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शन को कई दिन बीत चुके हैं। बीते कुछ दिनों में प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान तेलंगाना में एक व्यक्ति की मौत भी हुई।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD