Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर सरकार पर भड़के अशोक गहलोत

Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Rahul Gandhi, Enforcement Directorate, ED, National Herald Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

नेशनल हैराल्ड मामले में राहुल गांधी से 55 घंटे की ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार को निशाना बना रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पुलिस हमारे नेताओं को चुनचुनकर निशाना बना रही है, अगर राजस्थान में हम ये करें तो सही लगेगा? उन्होंने आगे कहा, "आज जो देश के हालात हैं वो चिंताजनक हैं, राहुल गांधी से 5 दिन में 50 घंटे पूछताछ की गई, आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ। 

उन्होंने जैसे ईडी का सामना किया वो शानदार है, लंच तक का समय नहीं दे रहे हैं, रात 1 बजे तक रोक रहे हैं। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं ये, आज तो छोड़िए 7 पीढ़ी भी इनकी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बना पाएगी।"उन्होंने कहा, "पुलिस का रवैया गलत था, आज तक ऐसा नहीं हुआ है। पुलिस टारगेट करके नेताओं पर बलप्रयोग किया जा रहा है। 

इन्होंने उद्योगपतियों पर इतना दबाव बना दिया कि कांग्रेस को कोई चंदा देने को तैयार नहीं है। जब कांग्रेस कह रही है भारत जोड़ो, तब सरकार लगी है सोनिया राहुल को तोड़ो। इसके खिलाफ हमारे विधायक और सांसद मौजूद हैं, वो संघर्ष कर रहे हैं।""देश में धर्म के नाम पर बवाल करा रहे हैं, पाकिस्तान के हालात देखिए सिर्फ धर्म के नाम पर ही क्या हो गया है। 

पुलिस हमारे नेताओं को चुनचुनकर निशाना बना रही है, अगर राजस्थान में हम ये करें तो सही लगेगा? हिंदू राष्ट्र के नाम पर ये देश में बवाल कर रहे हैं, ये धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं।"इसके अलावा जब मुख्यमंत्री से सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, सोनिया गांधी जी हॉस्पिटल से अभी आईं है, मुझे लगता है कि अभी ईडी में उन्हें नहीं जाना चाहिए।

"उन्होंने आगे कहा, "सोनिया गांधी फिलहाल सहयोग करेंगी लेकिन अभी पूछताछ के लिए ईडी नहीं जाएंगी।"कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस ने सभी विधायकों और सासदों को बुलाया हुआ है, इन सभी की एक बैठक होगी और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। हालंकी बताया जा रहा है कि सभी विधायकों और सासदों से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी उम्मीदवार पर भी हस्ताक्षर कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस किसी तरह का कोई मार्च नहीं निकालेगी।

 

Tags: Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Rahul Gandhi , Enforcement Directorate , ED , National Herald Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD