Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

बॉलीवुड के युवा अभिनेता जिन्होंने एक गायक के रूप में भी अपनी काबिलियत साबित की

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Alia Bhatt, Shraddha Kapoor, Tiger Shroff, Sonakshi Sinha, Ayushmann Khurrana, Richa Chadha, Aparshakti Khurana, World Music Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

भारतीय फिल्म उद्योग की शुरुआत के बाद से कई अभिनेताओं ने फिल्म निर्माण के कई विभागों में महारत हासिल की है। ऐसे कई अभिनेता हुए हैं जो न केवल अच्छे अभिनेता थे बल्कि विरासत में मिली प्रतिभा जैसे लेखन, फिल्म निर्माण, निर्देशन, संपादन और गायन में सफलता मिली है है। 

इंडस्ट्री में मल्टी टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। विश्व संगीत दिवस पर जो हर साल 21 जून को मनाया जाता है, आइए बॉलीवुड के कुछ ऐसे युवा अभिनेताओं पर नज़र डालते हैं जो प्रतिभाशाली अभिनेता ही नहीं हैं, लेकिन एक अच्छे गायक के रूप में भी अपनी योग्यता साबित कर चुके हैं। 

अपारशक्ति खुराना

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता अपारशक्ति न केवल एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि वह अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज़ से जादू बिखेर सकते हैं। युवा अभिनेता ने कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था, लेकिन विक्की डोनर के 2016 के हिट गीत 'इक वारी' के साथ पेशेवर रूप से संगीत में आ गए, जहां वह अपने बड़े भाई आयुष्मान खुराना के साथ सह-गायक थे। तब से अभिनेता ने कई हिट संगीत सिंगल गाने और कवर गाने जारी किए हैं।  

ऋचा चड्ढा

बहुमुखी अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान, फुकरे जैसी फिल्मों में अपने अभिनय कौशल को साबित करने के बाद दुनिया को यह दिखाकर अपनी प्रतिभा को अगले स्तर तक पहुंचाया कि वह भी अच्छा गा सकती हैं। अभिनेत्री ने 2018 में पंजाबी ट्रैक 'ग्वांडियन फ्रॉम डॉ. ज़ीउस' एल्बम 'ग्लोबल इंजेक्शन' के साथ शुरुआत की। संगीत प्रेमियों के बीच यह गाना तुरंत हिट हो गया था। 

आयुष्मान खुराना 

आयुष्मान बॉलीवुड में वर्तमान समय के सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक हैं। बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता एक के बाद एक फिल्म के जरिए अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे है। आयुष्मान ने विक्की डोनर के साथ एक गायक और अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की, तब से अभिनेता अपने गाने गाते रहे और अपने छोटे भाई अपारशक्ति की तरह कुछ म्यूज़िक सिंगल गाने भी किए है। 

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की असली सोना एक शानदार अदाकारा होने के अलावा एक खूबसूरत आवाज़ की धनी भी है। अभिनेत्री ने एक गायक के रूप में अपनी शुरुआत फिल्म तेवर से की, जिसमें उन्होंने बतौर अभिनेत्रि के रूप में अभिनय भी किया है। बाद में सोनाक्षी ने मुज़िक सिंगल 'आज मूड इश्कहोलिक है' जारी किया और अब तक चार फिल्मों में गाया है। अभिनेत्री एक अच्छी गायिका और अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छी चित्रकार भी है। 

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ रेम्बो के भारतीय संस्करण है जो बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्शन स्टार अभिनेता के साथ साथ अच्छा गा भी सकते है। टाइगर ने अपने 2018 में 'उजबेलीवेबल' मुज़िक विडियो के साथ गायन की शुरुआत की। अभिनेता ने हाल ही में 'पूरी गल बात' नामक एक पंजाबी गीत के भी गया है। गीत के बोल और संगीत के लुक के कारण इस गाने को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन उनके गायन को संगीत प्रेमियों ने खूब सराहा।  

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा न केवल शानदार अभिनय कर सकती हैं बल्कि मधुर गायन भी कर सकती हैं। श्रद्धा एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं और उन्होंने फिल्म एक विलेन के साथ पेशेवर रूप से गायन की शुरुआत की, जहां उन्होंने हिट नंबर तेरी गलियां और उसके बाद बेजुबान इश्क और रॉक ऑन 2 में तीन गाने गाए। हम प्रतिभाशाली अभिनेत्री की गायन की शुभ कामना करते और और उनके और भी गाने सुनना चाहते हैं।  

आलिया भट्ट

छोटी उम्र की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट भी बी-टाउन के बेहतरीन गायकों की पढ़वी संभाली हैं। खूबसूरत अभिनेत्री ने समझावां, इक कुड़ी और हमसफर जैसे लोकप्रिय गाने गाए हैं। वह अक्सर टीवी रियलिटी शो में गाने को खूबसूरती से गुनगुनाती नज़र आती हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Alia Bhatt , Shraddha Kapoor , Tiger Shroff , Sonakshi Sinha , Ayushmann Khurrana , Richa Chadha , Aparshakti Khurana , World Music Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD