Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप में निभा सकते हैं टीम के लिए अहम भूमिका : राहुल द्रविड़

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Dinesh Karthik, Hardik Pandya, Rahul Dravid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने संकेत दिया कि दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्तिक और पांड्या दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ड्रा पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें राजकोट में खेले गए मैच में कार्तिक ने अर्धशतक जड़ा था, जिससे मेजबान टीम को 2-2 से सीरीज की बराबरी करने में मदद मिली थी। 

रविवार को बेंगलुरू में पांचवां और अंतिम मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। द्रविड़ ने रविवार को मैच के बाद कहा, "कार्तिक एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी है, उन्हें पिछले दो या तीन वर्षो में विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन करने के आधार पर टीम में चुना गया है।"उन्होंने कहा, "राजकोट में खेला गया मैच, भारतीय टीम के लिए लाभदायक साबित रहा। उस मैच में कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया। 

अंतिम पांच ओवरों में पांड्या और कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन दिखाया, जिससे हमें जीतने में मदद मिली।"जबकि विश्वकप में अभी भी तीन महीने से अधिक समय बचा है और भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, जिसमें कार्तिक, पांड्या, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल के साथ अन्य खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। 

साथ ही, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया था, हालांकि, राहुल पहले मैच से पहले चोटिल हो गए थे, जिस कारण वे सीरीज में शामिल हो नहीं हो पाए। भारत अब आयरलैंड के साथ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। तीनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में शमिल होना तय है। 

टीम चार सप्ताह के लंबे टूर्नामेंट के लिए अक्टूबर की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेगी। भारत विश्वकप से पहले अभी 13 टी20 मैच खेलेगी, जिसमें आयरलैंड (दो), इंग्लैंड (तीन), वेस्टइंडीज (पांच) और ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैच शामिल हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Dinesh Karthik , Hardik Pandya , Rahul Dravid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD