अग्निपथ पर बोले सिसोदिया- इतनी ही अच्छी स्कीम है तो सभी MP-MLA के बच्चों से 4 साल नौकरी करवाओ क

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

अग्निपथ पर बोले सिसोदिया- इतनी ही अच्छी स्कीम है तो सभी MP-MLA के बच्चों से 4 साल नौकरी करवाओ क

Agnipath Scheme, Agnipath Scheme News, Agnipath Scheme Protest, Agneepath Scheme, Agneepath Scheme News, Agneepath Scheme Protest, Manish Sisodia, Manish Sisodia News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jun 2022

Last updated on: Jun 18, 2022, 00:00 IST

केंद्र सरकार की नई सेना भर्ती स्कीम Agnipath Scheme पर पूरे देश में बवाल हो रहा है।  बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश तो बुरी तरह से जल रहे हैं। ट्रेंने फूंकी जा रही हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों का हमला लगातार जारी है। विपक्ष कोई मौका नहीं चूकना चाहता।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री Manish Sisodia ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। मनीष सिसोदिया ने सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट कर लिखा, 'अग्निपथ योजना अगर इतनी ही अच्छी है तो नियम बना दो कि देश भर में हर MLA और MP के बच्चे 17 साल के होते ही सबसे पहले इस योजना के तहत 4 साल की नौकरी करेंगे।

क्यों हो रहा बवाल-

छात्र 4 साल के लिए सेना में भर्ती वाली योजना से गुस्से में हैं। उनका कहना है कि चार साल की नौकरी के बाद 25 प्रतिशत छात्रों को तो नौकरी मिल जाएगी, लेकिन 75 फीसदी लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कई राज्यों ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है, लेकिन बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है बल्कि और उग्र होता जा रहा है।

अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण

सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। अग्निवीरों को रक्षा मंत्रालय में नौकरी के लिए 10% आरक्षण का एलान किया गया है। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने इसे अपनी मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि 10% आरक्षण भारतीय तटरक्षक बल, रक्षा नागरिक पदों और सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लागू किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  देश भर में अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक अहम बैठक की। जिसमें रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुखों के साथ Agnipath Scheme को लेकर चर्चा की। इस बैठक में फैसला लिया गया कि रक्षा मंत्रालय की सिविल नौकरियों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। कोस्टगार्ड और डिफेंस पीएसयू में भी 10 प्रतिशत कोटा दिया जाएगा।

 

Tags: Agnipath Scheme , Agnipath Scheme News , Agnipath Scheme Protest , Agneepath Scheme , Agneepath Scheme News , Agneepath Scheme Protest , Manish Sisodia , Manish Sisodia News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD