Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

'पोस्ती' प्रीमियर: हम्बल मोशन पिक्चर्स प्रोजेक्ट एक उल्लेखनीय तरीके से देता है सामाजिक संदेश, फिल्म 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Posti, Ardaas, Ardaas Karaan, Maa, Vada Grewal, Rana Ranbir, Zareen Khan, Prince Kanwaljit Singh, Raghbir Boli, Vada Grewal, Babbal Rai, Surili Gautam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 16 Jun 2022

Last updated on: Jun 16, 2022, 00:00 IST

अरदास, अरदास करां, और हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर हिट, माँ के बाद हम्बल मोशन पिक्चर्स की प्रस्तुति, 'पोस्ती' का दर्शकों द्वारा लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और अब दुनिया भर में 17 जून 2022 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने प्रीमियर का आयोजन किया जहां प्रिंस कंवलजीत सिंह, रघबीर बोली, वड्डा  ग्रेवाल और बब्बल राय के साथ साथ और कलाकारों की उपस्थिति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फिल्म में सरकारी अधिकारियों द्वारा किए गए अत्याचारों को दिखाती है और उनके लाभ के लिए नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बढ़ावे को दर्शाती है। पोस्ती प्रतिभाशाली राणा रणबीर द्वारा लिखित और निर्देशित की गई है। फिल्म में बब्बल राय, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुरीली गौतम, रघबीर बोली, जरीन खान, वड्डा  ग्रेवाल और राणा रणबीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

जैसा कि गिप्पी ग्रेवाल ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत फिल्मों के साथ अतीत में किया है, पोस्ती में भी एक सामाजिक सन्देश के साथ नशे की लत के बारे में असामान्य कहानी है। निर्माता, गिप्पी ग्रेवाल फिल्म को लेकर ख़ुशी साँझा करते हुए कहते है, “हंबल मोशन पिक्चर्स के साथ, मैं एक ऐसी अवधारणा को सामने लाने की कोशिश करता हूं जो पंजाबी सिनेमा के लिए नई हो, लेकिन साथ ही साथ पंजाबी जड़ों से भी जुड़ी हो। 

मुझे उम्मीद है कि फिल्म सफल होगी और दर्शक एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश घर ले जाएंगे।”फिल्म पोस्ती के बारे में राणा रणबीर कहते हैं, “पोस्ती मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इसे दर्शकों के बीच प्रस्तुत करने में काफी समय लगा। अब, जब फिल्म रिलीज़ होने वाली है, मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को पंजाब में सबसे बड़े खतरों में से एक, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग का प्रतिनिधित्व एक नई रोशनी में पसंद आएगा। 

भगवान की कृपा से  पोस्ती पूरी दुनिया में हिट होने की उम्मीद है।”प्रिंस कंवलजीत, जिन्होंने फिल्म में अपनी स्क्रीन उपस्थिति को अच्छी तरह से संभाला है, अपने अनुभव के बारे में बताते हैं, “मुझे वास्तव में लगा कि पंजाब में जमीनी हकीकत के बारे में फिल्म में हमारे पात्रों के माध्यम से वास्तविकता बोली जा रही है। हम दर्शकों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के बारे में एक सकारात्मक समझ प्रदान करना चाहते हैं ताकि दर्शकों को पोस्ती देखने पर एक सामाजिक ज्ञान मिल पाए।” 17 जून 2022 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी 'पोस्ती'

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Posti , Ardaas , Ardaas Karaan , Maa , Vada Grewal , Rana Ranbir , Zareen Khan , Prince Kanwaljit Singh , Raghbir Boli , Vada Grewal , Babbal Rai , Surili Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD