Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या बने भारत के कप्तान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya, India Vs Ireland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

आयरलैंड के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए बुधवार को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। भारतीय चयन समिति द्वारा नामित 17 सदस्यीय टीम में भारत की नियमित टेस्ट टीम के खिलाड़ी शामिल नहीं है, जो 1 जुलाई से एजबेस्टन में होने वाले पांचवें टेस्ट की तैयारी के लिए सीधे इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे। 

28 वर्षीय पांड्या ने डेब्यू सीजन में गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 का खिताब दिलाया था। कप्तान केएल राहुल के बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही श्रृंखला में ऋषभ पंत को कप्तान और पांड्या को उपकप्तान के रूप में पदोन्नत किया गया था। वहीं, आयरलैंड के खिलाफ अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है। 

आयरलैंड टी20 सीरीज में पंत और श्रेयस अय्यर शामिल नहीं होंगे, जो टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे। संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को पंत और अय्यर की जगह टीम में मौका दिया गया है, जिन्होंने आईपीएल 2022 में बल्ले धमाका किया था। सैमसन ने 147.24 स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए और टूर्नामेंट के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की, जबकि त्रिपाठी सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर थे, जिन्होंने 158.23 स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए। 

इस बीच, आईपीएल 2022 में चोट के कारण सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से चूक गए थे, उनकी भी टीम में वापसी हुई है। भारत 26 और 28 जून को डबलिन में दो टी20 मैच खेलेगा। वीवीएस लक्ष्मण दौरे पर मुख्य कोच के रूप में काम करेंगे और उनकी सहायता शितांशु कोटक (बल्लेबाजी कोच), साईराज बहुतुले (गेंदबाजी कोच) और मुनीश बाली (फिल्डिंग कोच) करेंगे। 

भारतीय टी20 टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya , India Vs Ireland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD