Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राहुल की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार : भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Chhattisgarh, Raipur, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिलासपुर , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में गिरे राहुल साहू का बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज जारी है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल पहुंचकर राहुल का हाल जाना, साथ ही उसकी पढ़ाई लिखाई का जिम्मा राज्य सरकार द्वारा किए जाने का ऐलान भी किया। वहीं राहुल के परिजन मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए नहीं थक रहे हैं। 

राहुल 105 घंटे से ज्यादा देर तक बोरवेल के गडढे में फसा रहा, 65 फुट की गहराई पर सांप और मेंढक के बीच रहे राहुल को सुरक्षित निकाला गया और उसके बाद अपोलो अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने राहत और बचाव अभियान पर पूरी नजर रखी, साथ ही प्रशासनिक अमले को दिशा निर्देश भी देते रहे।

 राहुल की सुरक्षित निकलने पर बघेल ने इस अभियान में जुटे लोगों को बधाई दी और ईश्वर का शुक्र माना। बघेल बुधवार की शाम को अपोलो अस्पताल पहुंचे और उन्होंने राहुल का हाल जाना साथ ही चिकित्सकों से विचार-विमर्श भी किया। मुख्यमंत्री ने राहुल से बात भी की, साथ ही भरोसा दिलाया है कि उसकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। 

इस मौके पर राहुल की मां भावुक हो गई और मुख्यमंत्री के सामने हाथ जोड़कर बार-बार यही कह रही थी कि आप के कारण राहुल की जान बच गई है। मुख्यमंत्री ने राहुल की मां के सिर पर हाथ रखा और उसका ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह तो सब ऊपर वाले की कृपा है।

 

Tags: Bhupesh Baghel , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Chhattisgarh , Raipur , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD