शेख हुसैन पर बवाल: बोले, राहुल-सोनिया को कुछ हुआ तो देश जला देंगे, मोदी की मौत ..... जैसी होगी

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शेख हुसैन पर बवाल: बोले, राहुल-सोनिया को कुछ हुआ तो देश जला देंगे, मोदी की मौत ..... जैसी होगी

National Herald Case In Hindi , Herald Case , ED Summon , Sonia Gandhi , Rahul Gandhi , What Is National Herald Case , What Is National Herald Case In Hindi , Indian National Congress, Sheikh Hussain, Sheikh Hussain Congress, Sheikh Hussain News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

नेशनल हेरल्ड केस में ED लगातार तीन दिनों से राहुल गांधी से पूछताछ कर रही हैं। इसको लेकर कांग्रेसी नेताओं में उबाल है। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जगह जगह हंगामे कर रहे हैं, पुलिस से साथ उठा पटक चालू है। वहीं कुछ दिग्गज नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। इस बीच कांग्रेसी नेता शेख हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। जिससे बवाल और बढ़ गया है। इस बयान के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

शेख हुसैन ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने बयान में कहा था कि जो काम करना चाहिए, वो काम मोदी सरकार नहीं कर रही है। बेवजह के कामों में लगी है। हुसैन ने साफ शब्दों में कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कुछ भी हुआ तो देश में आग लगा देंगे। शेख हुसैन यहीं नहीं रुके उन्होंने PM मोदी पर विवादित टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की मौत .... जैसी होगी। यहां  जो शब्द उन्होंने इस्तेमाल किया वो देश के प्रधानमंत्री के लिए खबर में लिखना भी गलत है। इसलिए हमें यहां नहीं पाएंगे। वैसे आप समझ ही गए होंगे।

शेख के इस बयान के बाद सियासत में भूचाल आ गया है। भाजपा नेता हुसैन पर टूट पड़े। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के लोग हिंसक हो गए हैं और अब तो ये पीएम तक को मारने की धमकी दे रहे हैं। आखिर कैसे ये महात्मा गांधी के नाम पर प्रदर्शन की बात कर रहे हैं। महात्मा गांधी के साथ तो अहिंसा जुड़ा है और ये लोग हिंसा कर रहे हैं।

मुझे अफसोस नहीं

शेख हुसैन के इस बयान की पूरे देश में निंदा हो रही है। वहीं जब हुसैन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- अपने बयान पर मुझे कोई अफसोस नहीं है। मैंने सिर्फ एक मुहावरे का इस्तेमाल करके नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की थी। मेरे बयान को गलत तरीके से लिया जा रहा है। एक मुहावरे को घुमा-फिराकर पेश किया जा रहा है, जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं बोला।

 

Tags: National Herald Case In Hindi , Herald Case , ED Summon , Sonia Gandhi , Rahul Gandhi , What Is National Herald Case , What Is National Herald Case In Hindi , Indian National Congress , Sheikh Hussain , Sheikh Hussain Congress , Sheikh Hussain News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD