Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मीडिया अधिकारों की नीलामी से युवा क्रिकेटरों को मिलेगी प्रेरणा : सौरभ गांगुली

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sourav Ganguly
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि आईपीएल मीडिया राइट्स ई-नीलामी (2023-27) की जोरदार सफलता क्रिकेट की नींव को और मजबूत करेगा। साथ ही इससे युवा खिलाड़ियों प्ररेणा भी मिलेगी। दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड को आईपीएल मीडिया राइट्स नीलामी से 48,390.32 करोड़ रुपये मिले, लेकिन गांगुली ने कहा कि क्रिकेट सिर्फ पैसों के लिए नहीं, बल्कि प्रतिभा के लिए है।

 गांगुली ने बीसीसीआई पर एक बयान में कहा, "क्रिकेट का खेल सिर्फ पैसे के बारे में नहीं, बल्कि यह प्रतिभा के बारे में है। आईपीएल ई-नीलामी ने दिखाया कि हमारे देश में खेल कितना मजबूत है।"गांगुली ने कहा, "आईपीएल के आगे बढ़ने की कहानी और खेल जगत में इसकी अभूतपूर्व वृद्धि बीसीसीआई नेतृत्व और इसके कर्मचारियों में सभी विपरीत परिस्थितियों में काम करने के लिए लोगों के अपार विश्वास का परिणाम है। 

मुझे यकीन है कि इको-सिस्टम में सभी के निरंतर समर्थन के साथ हम वैश्विक खेल मंच पर ब्रांड आईपीएल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम होंगे।"सफल बोली लगाने वाले अब आईपीएल सीजन 2023 से आईपीएल सीजन 2027 तक 48,390.32 करोड़ रुपये के मीडिया अधिकार हासिल करेंगे, जो बीसीसीआई द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के निष्पादन और औपचारिकताओं को पूरा करने के अधीन है। 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि नीलामी के नए दौर ने आईपीएल को वैश्विक खेल की बड़ी लीग में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में आने वाले पैसे से खेल को जमीनी स्तर पर मदद मिलेगी। साथ ही कहा कि बोर्ड अगले साल महिला आईपीएल शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "पूरा विचार क्रिकेट और व्यावसायिक हितों को संतुलित करना है, क्योंकि बीसीसीआई क्रिकेट के माध्यम से देश में खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 मीडिया अधिकारों के माध्यम से हम जो पैसा कमाते हैं वह अंतत: भारत में जमीनी स्तर के क्रिकेट को लाभान्वित करेगा। बीसीसीआई देश में महिला क्रिकेट के विकास के लिए अधिकतम अवसर पैदा करने के अलावा 2023 में महिला आईपीएल शुरू करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।"बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा, "मीडिया अधिकार राजस्व आईपीएल को 'मेड इन इंडिया' के रूप में बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD