Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अग्निपथ स्कीम पर कांग्रेस असंतुष्ट, नेता बोले: 18वर्ष के युवक को भर्ती करेंगे, बंदूक का लाइसेंस थमा कर छोड़ देंगे

Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Bhupesh Baghel, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Chhattisgarh, Raipur, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए 'अग्निपथ भर्ती योजना' पर कांग्रेस ने चिंता जताया और सरकार के फैसले पर हमला करते हुए सवाल किया, वो नौजवान कौन होगा जिसको भर्ती करेंगे? आरएसएस या बीजेपी का कार्यकर्ता होगा? राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल करते हुए कहा, वो नौजवान कौन होगा जिसको भर्ती करेंगे? आरएसएस या बीजेपी का कार्यकर्ता होगा? यह देखना होगा। 

बेरोजगारी चरम सीमा पर है, दो करोड़ नौकरी देने की बात कही थी, उसका पता नहीं है। उधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना पर कहा, जवानों को बंदूक चलाना सिखा दो और समाज में छोड़ दो। यदि जवानों की भर्ती कर रहें हैं तो 35 साल तक उसे सेना में रखिए, तब उस युवक में समझदारी आ जाएगी। 

18 साल के युवक को भर्ती करेंगे और बंदूक का लाइसेंस थमा कर छोड़ देंगे तो आप देश को क्या बनाना चाहते हैं?बघेल ने कहा, सरकार की नियत में खोट हैं, इनका रोजगार देना मकसद नहीं है। नौजवानों को भटकाने की कोशिश की जा रही है, रोजगार देना हैं तो 20 साल तक का दीजिए। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मुद्दे पर कहा, मोदी सरकार भारतीय सेनाओं की गरिमा-परंपरा-अनुशासन की परिपाटी से खिलवाड़ कर रही है। 

सेनाओं में रेग्युलर भर्ती रोक 4 साल के ठेके पर फौज भर्ती देश की सुरक्षा के लिए सुखद संदेश नहीं। चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा?सुरजेवाला ने कहा, चार साल के बाद 22 से 25 साल की उम्र में बगैर किसी अतिरिक्त योग्यता के ये युवा अपने भविष्य का निर्माण कैसे करेंगे? 

क्या यह सही नहीं कि 15 साल की सेवा के बाद जब रैग्युलर सैनिक भी वापस घर लौटता है, तो उसे अधिकतर समय केवल बैंक में गार्ड या सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ही मिल पाती है? तो ऐसे में चार साल की कॉन्ट्रैक्ट सेवा के बाद यह 23 से 25 साल का युवा क्या कर सकेगा?उन्होंने कहा, क्या उसकी जिंदगी प्रश्नचिन्ह में तो नहीं चली जाएगी और क्या वह रोजी-रोटी तथा अच्छी जिंदगी की तलाश में कहीं किसी गलत मार्ग की तरफ तो आकर्षित नहीं हो जाएगा? 

क्या मोदी सरकार इन चिंताओं और संभावनाओं का जवाब देगी? देश जवाब मांगता है?दरअसल राजनाथ सिंह ने आज योजना को लेकर बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें नौकरी छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। 

इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले ज्यादातर जवानों को चार साल बाद मुक्त कर दिया जाएगा. हालांकि, कुछ जवान अपनी नौकरी को जारी रख सकेंगे। 17.5 साल से 21 साल के युवाओं को मौका मिलेगा।

 

Tags: Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Bhupesh Baghel , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Chhattisgarh , Raipur , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD