पंजाब पुलिस की बड़ी जीत.. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार कर पंजाब लाया जाएगा.. कोर्ट ने दी इजाजत

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

पंजाब पुलिस की बड़ी जीत.. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार कर पंजाब लाया जाएगा.. कोर्ट ने दी इजाजत

Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab, Punjab Police, Lawerence Bishnoi News, Lawrence Bishnoi Remand
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब ला सकती है। दिल्ली की अदालत ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पंजाब पुलिस को सौंपी जाएगी। कोर्ट में पजाब पुलिस कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का एक प्रमुख साजिशकर्ता है। इसलिए हम उससे हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहते है। कोर्ट ने इसमें मंजूरी दी और ब लॉरेंस को पंजाब लाने के लिए खास सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है।

पंजाब पुलिस ने कोर्ट में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बयान भी दाखिल किए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रिकॉर्ड किए गए बयान में साफ कहा है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने का काम सौंपा था। वहीं खुद लॉरेंस बिश्नोई ने भी यह बात स्वीकार की है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या और प्लान को उसने ही अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस ने उक्त आरोपी लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की थी, और उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई प्रमुख साजिशकर्ता था। गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी कहा कि वे गैं गोल्डी बराड़ के सीधे संपर्क में थे, जो लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है।

पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगियों के साथ जुड़े हुए हैं और वे एक साथ बहुत अपराधों में शामिल रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मकसद विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला लेना था, जिसमें वे मूसेवाला का हाथ मानते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लॉरेंस को कस्टडी में लेने के लिए पंजाब पुलिस के लगभग 50 पुलिसकर्मी दिल्ली कोर्ट पहुंचे थे। दो बुलेट प्रूफ वाहन और 12 वाहन आगे चलेगें जो रास्ता क्लियर करते हुए चलेंगे। सभी मार्गों की वीडियोग्राफी की जाएगी। ये सब इसलिए हो रहा है कि क्योंकि कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि गैंगस्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब पूरी तरह से पंजाब पुलिस की होगी।  हालांकि लॉरेंस बिश्नोई की ओर से पेश हुए वकील विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस की अर्जी का विरोध किया और कहा कि सुरक्षा को खतरा है। ऐसी आशंका है कि ट्रांजिट रिमांड दिए जाने पर लॉरेंस बिश्नोई को मारा जा सकता है।

 

Tags: Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab , Punjab Police , Lawerence Bishnoi News , Lawrence Bishnoi Remand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD