ये हैं दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग..18 फीट ऊंचा, 51 लाख रुद्राक्ष, आप भी दर्शन करके पुण्य कमाएं

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

ये हैं दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग..18 फीट ऊंचा, 51 लाख रुद्राक्ष, आप भी दर्शन करके पुण्य कमाएं

Religious, Khas Khabar, Shiviling, Largest Shiviling, Largest Shiviling In The World, Chattisgarh, Shiv, Lord Shiva
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छत्तीसगढ़ , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

कहते हैं शिव की भक्ति का कोई दिन नहीं होता। जो शिव का भक्त है वो 365 दिन और 24 घंटे शिव का ही भक्त है। लिखते लिखते एक कहावत याद आ गई- 'अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का, काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का'। आप सभी जानते होंगे कि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित है। कहा जाता है कि इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मात्र से ही इंसान को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे शिवलिंग के बारे में बताएंगे जो दुनिया में सबसे बड़े और विशाल हैं। आप भी इनके दर्शन करके पुण्य कमा सकते हैं।

अर्धनारीश्वर शिवलिंग

छत्तीसगढ़ में एक ऐसा शिवलिंग है, जिसकी मान्यता ज्योतिर्लिंग की तरह ही है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित भूतेश्वर महादेव एक अर्धनारीश्वर प्राकृतिक शिवलिंग है जो गरियाबंद के घने जंगलों में बसा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शिवलिंग का आकार हर साल बढ़ रहा है।  ये शिवलिंग ऐसा है जिसका आकार अन्य सारे शिवलिंगों में से बड़ा है। बताया जाता है जब यह शिवलिंग जमीन से प्रकट हुआ था तब यह बहुत छोटा था। लेकिन धीरे-धीरे इसकी लम्बाई और चौड़ाई बढ़ती गई। कहा जाता है वर्तमान में इसकी ऊंचाई 18 फीट और गोलाई 20 फीट की है।

बताया जाता है कि इस शिवलिंग को किसी ने बनाया नहीं है, यह प्रकृति निर्मित है, खुद प्रकट हुआ था। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस शिवलिंग का आकार पहले बहुत छोटा था लेकिन कुछ साल बाद उसकी लंबाई और गोलाकार में बदलाव होने लगा। सावन के महीने में यहां दूर दूर से भगवान शिव के भक्त उनकी अराधना करने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भूतेश्वर महादेव एक छोटे टीले के रूप में थे। धीरे-धीरे इनका आकार बढ़ता गया और इनके आकार में बदलाव आज भी जारी है। 

51 लाख रुद्राक्षों से बना शिवलिंग

वहीं गुजरात के जूनागढ़ में विश्व का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग है। अभी तक व‍िश्व में सबसे ऊंचा रुद्राक्ष का श‍िवल‍िंग राजस्थान के जोधपुर ज‍िले में था ज‍िसकी ऊंचाई 33 फीट है। ये शिवलिंग 51 लाख रुद्राक्ष से बनाया गया है। श‍िवल‍िंग को दूर से देखने पर ये अंदाज ही नहीं होता क‍ि ये रुद्राक्ष का बना है। पास आते ही इसकी भव्यता नजर आती है। इसके चारों ओर एक बड़ी से माला भी पहनाई गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शिवलिंग के दर्शन के लिए तीन-तीन किलोमीटर लंबी लाइन। इस शिवलिंग को चार बार लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज कराया जा चुका है। कहा जाता है कि इस शिवलिंग के दर्शन करने से इंसान से ही इंसान सारे पापों से मुक्त हो जाता है, फिर उसे गंगा स्नान की जरूरत नहीं पड़ती। इस विशाल शिवलिंग को बनाने में दो महीने का समय लगा है। एक-एक रुद्राक्ष की जांच कर गुजरात से आए 100 कारीगरों की टीम ने इस विशाल शिवलिंग को महज सात दिन में खड़ा कर दिया था।

 

Tags: Religious , Khas Khabar , Shiviling , Largest Shiviling , Largest Shiviling In The World , Chattisgarh , Shiv , Lord Shiva

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD