Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

राहुल गांधी की ईडी के सामने दूसरे दिन होगी पेशी, पुलिस की मौजूदगी बरकरार

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Enforcement Directorate, ED, National Herald Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज भी राहुल गांधी से पूछताछ की जाएगी। सुबह करीब 11बजे राहुल ईडी दफ्तर पहुंचेंगे। ईडी सोमवार को राहुल से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है। राहुल की ईडी में पेशी को लेकर दिल्ली पुलिस ने एहतियातन अकबर रोड को बंद कर रखा है ताकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोका जा सके। 

हालांकि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा कम नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस नेता मीडिया के सामने पहले अपनी बात रखेंगे। साथ ही कांग्रेस दफ्तर के अलावा पुलिस ने ईडी कार्यालय के आसपास भी बैरीकेडिंग कर रखी है। राहुल गांधी के अलावा सोनिया गांधी को भी ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए इसी महीने बुलाया है। 

ईडी ने यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आयकर विभाग की जांच रिपोर्ट को ट्रायल कोर्ट द्वारा संज्ञान में लिए जाने के बाद इन नेताओं के खिलाफ मनी लांड्रिंग केस दर्ज किया था। दरअसल पहले दिन ईडी की पूछताछ के दौरान कई बार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था, कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता बाहर ही धरने पर बैठे, वहीं कांग्रेस के कई नेता जैसी पी चिदंबरम, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, दीपेंद्र हुड्डा और जयराम रमेश आदि को हिरासत में ले लिया गया और उन्हें बसों में बैठाकर पुलिस स्टेशन भी ले जाया गया था।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Enforcement Directorate , ED , National Herald Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD