Sidhu Moosewala case: पुणे कि पुलिस ने गुजरात से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है क़ातिल

Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

Sidhu Moosewala case: पुणे कि पुलिस ने गुजरात से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है क़ातिल

पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संतोष जाधव, जिन्होंने अपना रूप बदलने के लिए अपना सिर मुंडाया था, को रविवार रात उनकी एक टीम ने गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी से हिरासत में लिया था जिसके बाद पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की।

Crime News, Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Killers, Sidhu Moosewala Shooters, Siddhesh Kamble, Saurav, Mahakal, Sarangal, Sidhu Moosewala Death
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

Sidhu Moosewala case: पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पंजाबी गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के मामले के रूप में सामने आया है बताया जा रहा है कि ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संतोष जाधव, जिन्होंने अपना रूप बदलने के लिए अपना सिर मुंडाया था, को रविवार रात उनकी एक टीम ने गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी से हिरासत में लिया था और जिसके बाद पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की।

मूसेवाला हत्याकांड में पिछले सप्ताह 23 वर्षीय जाधव और पुणे निवासी सिद्धेश कांबले (Siddhesh Kamble) उर्फ सौरव (Saurav) उर्फ महाकाल (Mahakal) के नाम सामने आए थे। टीम ने जाधव के सहयोगी नवनाथ सूर्यवंशी को भी गिरफ्तार किया है, जिसे सिद्धू मूसेवाला मामले से जोड़ा जा रहा है। शुरुआत में हिरासत में लिए गए सूर्यवंशी ने जाधव की लोकेशन का खुलासा किया। बाकि कांबले द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अन्य गिरफ्तारियां की गईं।

एडीजीपी कुलवंत कुमार सारंगल ने कहा  “ये सभी संदिग्ध – कांबले, जाधव और सूर्यवंशी – हमारी प्राथमिक जांच के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं। जो  मूसेवाला हत्या केस में पूरी तरह से शामिल है, ”इसके अलावा सारंगल ने कहा, "हम इस मामले में दिल्ली और पंजाब पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं और सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं।"

आपको बता दें पुलिस ने जाधव और सूर्यवंशी को रविवार आधी रात के करीब पुणे की एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

एडीजीपी सारंगल (Sarangal) ने कहा, "कांबले ने बिश्नोई गिरोह के कुछ ठिकानों की रेकी की थी।" “कांबले को पता था कि [बॉलीवुड अभिनेता] सलमान खान (salman khan) को एक धमकी भरा पत्र भेजा जा रहा है। हम उसके द्वारा प्रदान की गई सारी जानकारी की जांच कर रहे हैं।

आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अभी 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

Tags: Crime News , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Killers , Sidhu Moosewala Shooters , Siddhesh Kamble , Saurav , Mahakal , Sarangal , Sidhu Moosewala Death

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD