Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Protest, Agitation, Demonstration, Strike, Congress, Congress ED March, Enforcement Directorate, ED, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, National Herald Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में सोमवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पेश हुए। वहीं कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ईडी कार्यालय से कम से कम एक किलोमीटर पहले लोगों को रोका गया और दिल्ली पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग कर दी। 

कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स के ठीक सामने बैठ गए और अपने नेता के पक्ष में और केंद्र में वर्तमान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहां मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "मैं केवल एक ही बात कहूंगा- सत्यमेव जयते (सत्य की ही जीत होती है)।"भारी सुरक्षा तैनाती के बीच कांग्रेस नेता ईडी कार्यालय पहुंचे। 

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी कार्यालय और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात था। जैसे ही वह 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से निकले, कई कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और केवल राहुल गांधी को जाने की अनुमति दी गई। कांग्रेस नेता के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।

 इससे पहले सुबह सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी कार्यालय तक अपने प्रस्तावित मार्च में राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने एहतियात के तौर पर कई पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Strike , Congress , Congress ED March , Enforcement Directorate , ED , Rahul Gandhi , Sonia Gandhi , National Herald Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD