Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राहुल गांधी प्रियंका गांधी संग ईडी दफ्तर के लिए रवाना, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका

Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Enforcement Directorate, ED, National Herald Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए निकल गए हैं, इस दौरान उनके साथ उनकी बहन और पार्टी कि नेता प्रियंका गांधी भी साथ हैं। कांग्रेस मुख्यालय के बहार भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी दफ्तर से ईडी के ऑफिस तक मार्च निकालने की योजना बनाई है जिसे फिलहाल पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। 

राहुल संग तमाम कार्यकर्ताओ को पुलिस ने रोक दिया है, राहुल अपनी गाड़ी में बैठ आगे निकल गए हैं। पार्टी दफ्तर के अलावा ईडी दफ्तर के बहार भी भारी पुलिस बल मौजूद है। कांग्रेस मुख्यालय की ओर आने जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। तमाम जगहों पर बेरीकेड भी लगाए गए हैं। जिन लोगों को कांग्रेस दफ्तर आने है उनकी एक लिस्ट पुलिस के पास मौजूद हैं, पार्टी दफरत उन्हीं लोगों को आने दिया जा रहा है जिनका नाम सूची है। 

कांग्रेस मुख्यालय के पास क्षेत्र में पुलिस द्वारा धारा 144 लगाई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार, सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर केंद्र की सरकार द्वारा की जा रही नफरत और डर की राजनीति को जनता तक पहुंचाएंगे।

 कांग्रेस, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएगी। ईडी का विरोध करने के लिए कांग्रेस नेताओं ने राजधानी दिल्ली की सड़कों पर 'राहुल झुकेगा नहीं' के पोस्टर लगाए हैं। वहीं अन्य पोस्टर में लिखा है, 'डियर मोदी और शाह, ये राहुल गांधी है झुकेगा नहीं।' दरअसल राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे संबंधी धन शोधन के मामले में ईडी के समक्ष पेश होना है। 

ऐसे में कांग्रेस ने फैसला किया कि पार्टी के सभी शीर्ष नेता और सांसद दिल्ली में ईडी के मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालेंगे और सत्याग्रह करेंगे, लेकिन ऐसा करने से उन्हें अब दिल्ली पुलिस ने रोक दिया।

 

Tags: Rahul Gandhi , Priyanka Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Enforcement Directorate , ED , National Herald Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD