Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दूसरा टी20 मैच : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया, क्लासेन ने ठोका अर्धशतक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, IND Vs SA, Heinrich Klaasen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटक , 12 Jun 2022

Last updated on: Jun 12, 2022, 00:00 IST

बाराबती स्टेडियम में यहां खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन (81) की शानदार बल्लेबाजी की मदद से भारत को चार विकेट से हरा दिया। वहीं, भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट झटके। 

शानदार बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इससे पहले भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे। भारत द्वारा जीत के लिए दिए गए 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। 

टीम की ओर से सलामी जोड़ी कप्तान टेंबा बावुमा और रिजा हेंड्रिक्स ने पारी को शुरुआत दी, जहां हेंद्रिक्स गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर की छठी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनके बाद ड्वेन प्रिटोरियस क्रीज पर आए। 

प्रिटोरियस भी कुमार की गेंद की चपेट में आकर आवेश खान को कैच थमा बैठे। उनके बाद रैसी वैन डर डूसन क्रीज पर आए। डूसन ने पहले टी20 मैच में शानदार पारी खेलते हुए मैच को जीत की ओर ले गए थे, लेकिन डूसन इस बार कुमार की गेंद पर गच्चा खा गए और क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए। 

डूसन के बाद हेनरिच क्लासीन क्रीज पर आए और कप्तान के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान भुवनेश्वर को बैक-टू-बैक ओवरों में तीन सफलताएं हासिल हुई। पॉवरप्ले के दौरान टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए। 

चौथे विकेट के लिए क्लासेन और कप्तान के बीच 64 रन की साझेदारी हुई, जहां टीम को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद मिली। हालांकि, बावुमा को गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी फिर्की में फंसाया और सीधे क्लीन बोल्ड हो गए। 

बावुमा ने शानदार पारी खेलते हुए 30 गेंदों पर एक छक्का और चार चौके की मदद से 35 रन बनाए। बावुमा के आउट होने के बाद किलर के नाम से मसहूर डेविड मिलर क्रीज पर आए और क्लासीन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। 

एक तरफ जहां टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर था, वहीं 15वें ओवर में वह स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन पर पहुंच गया था। वहीं, क्लासेन ने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और ऐसे समय में टीम का रनों से योगदान दिया, जब शुरुआत में वह बिखरती हुई नजर आ रही थी। 

वहीं, युजवेंद्र चहल का चौथा ओवर बेहद महंगा साबित रहा, जहां दोनों बल्लेबाजों ने 23 रन झटके, जिसमें मिलर ने एक छक्का और क्लासेन ने दो छक्के जड़े। इस दौरान क्लासेन 42 गेंदों पर 78 रन बनाकर खेल रहे थे और मिलर 9 गेंदों पर 14 रन पर थे। 

हालांकि, क्लासेन टीम के लिए एक शानदार पारी खेलने के बाद गेंदबाज हर्षल पटेल के ओवर में रवि बिश्नोई को कैच थमा बैठे। इस दौरान बल्लेबाज ने 46 गेंदों पर पांच छक्के और सात चौके की मदद से 81 रन की पारी खेली और पांचवें विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों में 51 रन की अटूट साझेदारी हुई। 

उनके बाद वायने पार्नेल क्रीज पर आए और भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर 1 रन बनाकर क्लीनबोल्ड हो गए। उनके बाद रबाडा क्रीज पर आए, लेकिन टीम को अब 12 गेंदों पर 2 रन की जरूरत थी। अय्यर के ओवर की दूसरी गेंद पर गेंद को हिट करते हुए मिलर ने दो रन लेने की कोशिश की और वे इसमें सफल भी हुए और इसी के साथ उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच की जीत को भी दक्षिण अफ्रीका की झोली में डालते हुए चार विकेट से मैच को जीता दिया। 

टीम ने 10 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए। अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज को 2-0 से जीत लिया है और अभी तीन मैच शेष हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , IND Vs SA , Heinrich Klaasen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD