Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'विक्रम वेधा' से एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं ऋतिक रोशन और सैफ अली खान

Hrithik Roshan, Saif Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2022

Last updated on: Jun 11, 2022, 00:00 IST

पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर अपकमिंग फिल्म "विक्रम वेधा" की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।इस फिल्म में ऋतिक और सैफ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए, निर्देशक पुष्कर और गायत्री ने कहा , “हमारे देश के प्रमुख सुपरस्टार ऋतिक और सैफ के साथ शूटिंग करना एक शानदार अनुभव रहा है। 

हमारे सुपर टैलेंटेड और अद्भुत क्रू के साथ, हम स्क्रिप्ट स्तर पर जो हमने कल्पना की थी, उसे हासिल करने में सक्षम रहें। हम दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।"3 साल बाद एक्शन से भरपूर अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहें ऋतिक रोशन ने शेयर किया, "वेधा बनना मेरे पहले किए गए सभी कामों से एकदम अलग है। 

मुझे 'हीरो' होने के सांचे को तोड़ना था और एक अभिनेता के रूप में पूरी तरह से अनएक्सप्लोरड टेरिटरी में कदम रखना था। यह सफर ऐसा लगा जैसे कि मैं ग्रैजुएशन कर रहा था। मेरे रिलेंटलेस निर्देशक पुष्कर और गायत्री ने मुझे एक ट्रेडमिल पर रखा, चुपचाप मुझे सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। सैफ अली खान, राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी के साथ काम करने से मुझे एक कलाकार के रूप में और प्रेरणा मिली।

उन्होंने आगे कहा, "पीछे मुड़कर देखता हूं.. मैं वह वेधा बन गया जो मैंने किया, क्योंकि विक्रम के रूप में सैफ अली खान की पॉवरफुल प्रेजेन्स थी। वह हर तरह से अभूतपूर्व है। वहीं सैफ ने फिल्म के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, “पुष्कर और गायत्री महान रचनात्मक ऊर्जा के साथ काफी डायनेमिक जोड़ी हैं और उनके साथ काम करना बहुत फायदेमंद रहा है। ऋतिक के साथ काम करना और कुछ इंटेंस एक्शन सीन करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव था।

भारतीय लोककथा 'विक्रम और बेताल' पर आधारित 'विक्रम वेधा' एक बेहतरीन एक्शन क्राइम थ्रिलर है, जो एक सख्त पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है जो एक खतरनाक गैंगस्टर का पता लगाने और उसको पकड़ने के लिए निकल पड़ता है। यह फिल्म निस्संदेह सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है क्योंकि यह दो दशकों के बाद एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है जिसके लिए दो सुपरस्टार्स  ने एक साथ सहयोग किया है।

यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित है।  फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान और राधिका आप्टे प्रमुख भूमिका में हैं।  फिल्म में रोहित सराफ, योगिता बिहानी, शारिब हाशमी और सत्यदीप मिश्रा भी आशाजनक भूमिकाओं में हैं।

"विक्रम वेधा" ने अक्टूबर 2021 में फिल्मांकन शुरू किया, और अबू धाबी, लखनऊ और मुंबई में विभिन्न शेड्यूल के बाद, फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है।  पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अब पूरे जोरों पर है और "विक्रम वेधा" 30 सितंबर, 2022 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

Tags: Hrithik Roshan , Saif Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD