Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'विक्रम वेधा' से एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं ऋतिक रोशन और सैफ अली खान

Hrithik Roshan, Saif Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2022

Last updated on: Jun 11, 2022, 00:00 IST

पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर अपकमिंग फिल्म "विक्रम वेधा" की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में ऋतिक और सैफ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए, निर्देशक पुष्कर और गायत्री ने कहा , “हमारे देश के प्रमुख सुपरस्टार ऋतिक और सैफ के साथ शूटिंग करना एक शानदार अनुभव रहा है। 

हमारे सुपर टैलेंटेड और अद्भुत क्रू के साथ, हम स्क्रिप्ट स्तर पर जो हमने कल्पना की थी, उसे हासिल करने में सक्षम रहें। हम दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।" 3 साल बाद एक्शन से भरपूर अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहें ऋतिक रोशन ने शेयर किया, "वेधा बनना मेरे पहले किए गए सभी कामों से एकदम अलग है। 

मुझे 'हीरो' होने के सांचे को तोड़ना था और एक अभिनेता के रूप में पूरी तरह से अनएक्सप्लोरड टेरिटरी में कदम रखना था। यह सफर ऐसा लगा जैसे कि मैं ग्रैजुएशन कर रहा था। मेरे रिलेंटलेस निर्देशक पुष्कर और गायत्री ने मुझे एक ट्रेडमिल पर रखा, चुपचाप मुझे सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। 

सैफ अली खान, राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी के साथ काम करने से मुझे एक कलाकार के रूप में और प्रेरणा मिली। उन्होंने आगे कहा, "पीछे मुड़कर देखता हूं.. मैं वह वेधा बन गया जो मैंने किया, क्योंकि विक्रम के रूप में सैफ अली खान की पॉवरफुल प्रेजेन्स थी। वह हर तरह से अभूतपूर्व है। 

वहीं सैफ ने फिल्म के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, “पुष्कर और गायत्री महान रचनात्मक ऊर्जा के साथ काफी डायनेमिक जोड़ी हैं और उनके साथ काम करना बहुत फायदेमंद रहा है। ऋतिक के साथ काम करना और कुछ इंटेंस एक्शन सीन करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव था।

भारतीय लोककथा 'विक्रम और बेताल' पर आधारित 'विक्रम वेधा' एक बेहतरीन एक्शन क्राइम थ्रिलर है, जो एक सख्त पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है जो एक खतरनाक गैंगस्टर का पता लगाने और उसको पकड़ने के लिए निकल पड़ता है। यह फिल्म निस्संदेह सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है क्योंकि यह दो दशकों के बाद एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है जिसके लिए दो सुपरस्टार्स  ने एक साथ सहयोग किया है।

यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित है।  फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान और राधिका आप्टे प्रमुख भूमिका में हैं।  फिल्म में रोहित सराफ, योगिता बिहानी, शारिब हाशमी और सत्यदीप मिश्रा भी आशाजनक भूमिकाओं में हैं। 

"विक्रम वेधा" ने अक्टूबर 2021 में फिल्मांकन शुरू किया, और अबू धाबी, लखनऊ और मुंबई में विभिन्न शेड्यूल के बाद, फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अब पूरे जोरों पर है और "विक्रम वेधा" 30 सितंबर, 2022 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

Tags: Hrithik Roshan , Saif Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD