एक परिवार के 18 लोग मुस्लिम से हिंदू बने.. मोहम्मद शाह अब राम सिंह है, लगाए जय श्रीराम के नारे

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एक परिवार के 18 लोग मुस्लिम से हिंदू बने.. मोहम्मद शाह अब राम सिंह है, लगाए जय श्रीराम के नारे

Muhammad Shah, Ram Singh, Khas Khabar, Hindu, Muslim, Hindu Muslim, Jai Shri Ram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मध्यप्रदेश , 10 Jun 2022

Last updated on: Jun 10, 2022, 00:00 IST

3 पुश्तों  बाद अपने धर्म में वापसी करना किसी भी इंसान के लिए सबसे अहम पल होता है। आज मोहम्मद शाह से राम सिंह बने एक परिवार के मुख्या ने इस पल का सुखद एहसास किया। मध्यप्रदेश में मुस्लिम से हिंदू बनने का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां 18 लोगों ने मुस्लिम धर्म का त्याग किया और हिंदू धर्म अपनाया। परिवार के मुखिया मोहम्मद शाह अब राम सिंह बनकर काफी खुश हैं। सभी 18 लोगों ने  गोबर और गोमूत्र से नहाकर जनेऊ धारण किया। इससे पहले इस परिवार के मुखिया ने स्वामी आनंदगिरी के पास जाकर धर्म परिवर्तन करने की बात कही थी, साथ में ये भी कहा था कि उन्होंने ये कदम बिना किसी दवाब में उठाया है।

मध्यप्रदेश में धर्म परिवर्तन का यह पहला मामला नहीं है। महज 13 दिन पहले मंदसौर में शेख जफर शेख पिता गुलाम मोइनुद्दीन शेख ने हिंदू धर्म अपनाया था। अब वे चेतन सिंह राजपूत के नाम से जाने जाते हैं। उनकी पत्नी पहले ही हिंदू धर्म से हैं। शेख जफर ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में धर्म परिवर्तन किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहम्मद शाह इधर-उधर  घूम-घूमकर जड़ी-बूटियां और ताबीज बेजते हैं। इसी से उनका घर चलता है। मोहम्मद शाह ने परिवार और रिश्तेदारों के साथ आज धर्म परिवर्तन किया। स्वामी आनंदगिरी महाराज से धर्म परिवर्तन की मंजूरी मिलने के बाद मोहम्मद शाह ने न्यायालय में शपथ-पत्र बनवा लिए। इसके साथ भीमनाथ मंदिर के पास बने कुंड में पूरे परिवार ने गोबर, गोमूत्र से स्नान किया और जनेऊ धारण कर भगवा वस्त्र पहनकर जयश्री राम, जय महाकाल और सनातन धर्म के नारे लगाए।

मोहम्मद शाह बताते हैं कि तीन पीढ़ी पहले उनके परिजन बोदी समाज के होकर पुंगी बजाने का काम करते थे। इसके बाद रोजगार की तलाश में जुड़ी-बूटियां बेचने और ताबीज बनाने को लेकर इधर-उधर घूमने लगे और मुस्लिम धर्म अपना लिया था। समय बीतता गया और हमारी रुची फिर से हिंदू धर्म में बढ़ने लगी। इसके बाद हमने ये फैसला लिया। आज हमें बहुत गर्व और खुशी हो रही है।

 

Tags: Muhammad Shah , Ram Singh , Khas Khabar , Hindu , Muslim , Hindu Muslim , Jai Shri Ram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD