Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हैदराबाद गैंगरेप: नाबालिग आरोपियों को भी वयस्कों के बराबर सजा दिलाना चाहती है पुलिस, जुवेनाइल बोर्ड से करेगी अपील

Rape News, Rape, Rapist, Hyderabad, Crime News India, Crime News, Hyderabad Rape Case, Hyderabad Gang Rape, Telangana Rashtra Samithi, TRS, Majlis e Ittehadul Muslimeen, MIM, POSCO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

हैदराबाद पुलिस जुबली हिल्स सामूहिक दुष्कर्म मामले में नाबालिग आरोपियों को भी वयस्कों के बराबर सजा दिलाना चाहती है। पुलिस वयस्कों के रूप में उनके मुकदमे की अनुमति देने के लिए किशोर न्याय बोर्ड से अपील करने की योजना बना रही है। एक कार में 17 वर्षीय लड़की के सामूहिक दुष्कर्म के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश देखने को मिला है और लोग दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। 

इस बीच पुलिस बोर्ड से अनुरोध करने के लिए एक याचिका दायर करने की योजना बना रही है कि मामले में पांच किशोरों के लिए वयस्कों के तौर पर सुनवाई की अनुमति दी जाए। इस मामले के छह आरोपियों में से केवल एक सदुद्दीन मलिक बालिग है और वही प्रमुख आरोपी है और पुलिस ने गुरुवार को उसे आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन की हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस सभी नाबालिगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की मांग करते हुए उन्हें बालिग मानने के लिए याचिका दायर करने की भी योजना बना रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आरोपी के कड़ी सजा से बचने की संभावना न रहे। पुलिस कथित तौर पर 2015 में किशोर न्याय अधिनियम में किए गए एक संशोधन को बोर्ड के ध्यान में लाने की योजना बना रही है। 

इसमें गंभीर प्रकृति के ऐसे आपराधिक मामलों का भी हवाला दिया जाएगा, जहां अदालत ने 18 साल से कम उम्र के आरोपियों को सबसे कठोर सजा सुनाई है। लड़की का यौन शोषण करने वाले पांच आरोपियों में से चार की उम्र 16-17 साल है। छठा आरोपी जिस पर केवल छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है, उसकी उम्र 17 साल 11 महीने है। 

वह मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के एक विधायक का बेटा है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार नाबालिगों में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के एक नेता का बेटा शामिल है। नेता सरकार द्वारा संचालित एक निकाय का अध्यक्ष भी है। दो अन्य ग्रेटर हैदराबाद और संगारेड्डी में नगरसेवकों के बेटे बताए जा रहे हैं। 

अन्य आरोपी भी संपन्न और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवारों से हैं। इस बीच, टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने पुलिस के रुख का स्वागत और समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "अगर आप दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को करने के लिए पर्याप्त वयस्क हैं, तो आपको वयस्क के तौर पर ही दंडित किया जाना चाहिए, न कि किशोर के तौर पर।

"विभिन्न स्थानों से एकत्र सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म), 323 (चोट पहुंचाना), धारा 5 (जी) (बच्चों के खिलाफ सामूहिक तौर पर यौन अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इसके साथ ही उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा भी जोड़ी गई है और अपहरण करने एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी. वी. आनंद ने कहा कि आरोपी को कम से कम 20 साल की सजा तो होगी ही और उसे मृत्यु होने तक आजीवन कारावास या यहां तक कि मौत की सजा भी हो सकती है। 

छठा चाइल्ड इन कॉन्फ्लिक्ट विद लॉ (सीसीएल) दुष्कर्म में शामिल नहीं था, लेकिन उसने कार में पीड़िता को चूमा था। इसलिए उस पर आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 323 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 9 (जी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस अपराध के लिए उसे 5-7 साल की कैद की सजा सुनाई जा सकती है।

 

Tags: Rape News , Rape , Rapist , Hyderabad , Crime News India , Crime News , Hyderabad Rape Case , Hyderabad Gang Rape , Telangana Rashtra Samithi , TRS , Majlis e Ittehadul Muslimeen , MIM , POSCO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD