Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के आयोजन के लिए समन्वय बैठक

Himachal Admin, Subhasish Panda, Himachal Pradesh, International Drug Prevention Day
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

नशीली वस्तुओं और पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आम जन में जागरूकता लाने के लिए 26 जून, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर शिमला में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा ने आज यहां कार्यक्रम के आयोजन के लिए समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 

यह कार्यक्रम राज्य कर एवं आबकारी विभाग तथा हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।प्रधान सचिव ने अधिकारियों को कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि इसे अभियान की तरह आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नशा निवारण विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, मैराथन, नशे की रोकथाम के लिए शपथ, लघु नाटिका, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता प्रदर्शनी और अन्य कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

सुभासीष पन्डा ने कहा कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के सहयोग से जिला स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां आपसी समन्वय से समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त युनूस ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ओम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल, प्रबन्धन सुशील कापटा, डीआईजी अरूल कुमार, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल राजेश शर्मा, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी राहुल चौहान, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पाठक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Himachal Admin , Subhasish Panda , Himachal Pradesh , International Drug Prevention Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD