कानपुर दंगा: काजी हाजी अब्दुल कुद्दूस बोले- बुलडोजर चला तो हम सिर पर कफन बांध कर निकलेंगे

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

कानपुर दंगा: काजी हाजी अब्दुल कुद्दूस बोले- बुलडोजर चला तो हम सिर पर कफन बांध कर निकलेंगे

Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Yogi Adityanath , Uttar Pradesh Police , Police, Qazi Maulana Abdul Quddus, Abdul Quddus
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

कानपुर हिंसा को लेकर यूपी पुलिस काफी एक्टिव है। CM योगी के आदेश के बाद पुलिस का एक्शन जारी है और अब 50 दंगाइयों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पिछले कल पुलिस ने 40 दंगाइयों की फोटो जारी की थी और पब्लिक से अपील की थी कि इसने बारें जानकारी दें। इस बाद दंगाइयों में ऐसा डर बैठा कि वो खुद पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर करने लगे। वहीं अब शहर के काजी हाजी अब्दुल कुद्दूस ने विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस इस मामले में एकतरफा एक्शन ले रही है। यदि इसी तरह से एक्शन हुआ और बुलडोजर चलाने जैसा ऐक्शन हुआ तो लोग कफन बांध मैदान में आएंगे। 

कुद्दूस यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा- अब तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें 90 से 95 फीसदी तक मुसलमान हैं। इस मामले में केवल मुसलमानों की ही गलती नहीं है। इन लोगों की सिर्फ यही गलती थी कि जुलूस निकाला था और बाजार बंद करवाया। मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा कि जुलूस के दौरान उनके ऊपर पत्थर फेंके गए थे। मुस्लिमों पर पत्थर फेंके जाने का वीडियो भी मौजूद है। अगर यही होना है तो हम मरने के लिए निकल पड़ेंगे। 

इस बीच यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि पुलिस इस बारे में जल्दी ही नया पोस्टर जारी करेगी। इसमें कुछ और आरोपियों की तस्वीरें होंगी। जो लोग इस मामले में दोषी थे, उन पर ही कार्रवाई होगी। पुलिस के ऊपर पथराव करने वाले लोगों पर एक्शन लिया जाएगा। किसी भी निर्दोश पर एक्शन नहीं होगा। जो लोग इस दंगे में शामिल थे इन लोगों के ऊपर गैंग्सटर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक संपत्ति को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई भी उपद्रवियों से की जाएगी। 

क्यों हुई कानपुर हिंसा-

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद देश में दंगे होने खतरा बढ़ गया था। सांप्रदायिक हिंसा बढ़ने का डर था। कानपुर में इसी के चलते एक समुदाय ने मार्केट बंद कर करने का आहवाहन किया। यहां हिंसा हुई और पुलिस पर खूब पत्थरबाजी की गइै। वहीं कानपुर हिंसा के पीछे नुपुर शर्मा का यही बयान वजह बताया जा रहा है। अच्छी बात ये है कि समय रहते इसे पुलिस ने संभाल लिया।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Yogi Adityanath , Uttar Pradesh Police , Police , Qazi Maulana Abdul Quddus , Abdul Quddus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD