Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ibrahim Zadran, Rahmat Shah, Afghanisthan, Zimbabwe
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

इब्राहिम जादरान और रहमत शाह की 195 रन की साझेदारी की बदौलत अफगानिस्तान ने दूसरा वनडे आठ विकेट से जीता। जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 50 ओवरों में 228 रन बनाए। इसके बाद अफगानिस्तान ने लक्ष्य को 44.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई। 

यही नहीं, आईसीसी मैन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग (सीडब्ल्यूसीएसएल) टेबल पर पॉजिशन को भी मजबूत बनाया। 10 और सीडब्ल्यूसीएसएल अंक के साथ, अफगानिस्तान 90 अंक तक पहुंच गया। जबकि वे अभी टेबल में नंबर 3 पर हैं। वहीं, जिम्बाब्वे 14 मैचों में 10 हार के साथ नीदरलैंड के ठीक ऊपर 13वें स्थान पर है। 

मैच में इनोसेंट केइया और क्रैग इरविन ने सावधानी से बल्लेबाजी की और 43 रन जोड़े लेकिन 13वें ओवर की शुरूआत में इरविन चलते बने। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद ने अफगानिस्तान के लिए तीन विकेट लिए और 228 रनों पर जिम्बाब्वे की पूरी टीम सिमट गई। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान का पहला विकेट तीसरे ओवर में गिर गया। 

ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज आउट हो गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान और रहमत शाह ने लक्ष्य का पीछा किया। जादरान ने अपने चौथे मैच में पहला वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने नाबाद 120 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके लगे। वहीं रहमत शाह ने 116 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली। उनका विकेट तब गिरा, जब अफगानिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 17 रनों की जरूरत थी। लेकिन जादरान मैदान में टिके रहे और टीम को जीत दिलाई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ibrahim Zadran , Rahmat Shah , Afghanisthan , Zimbabwe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD