Sidhu Moosewala most popular songs 295, The Last Ride, से लेकर Levels तक ने इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बनाई एक विशेष पहचान

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Sidhu Moosewala most popular songs 295, The Last Ride, से लेकर Levels तक ने इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बनाई एक विशेष पहचान

Sidhu Moosewala , Billboard Canada , 295 , 295 Song , Levels Song , Goat Song , Never Fold , The Last Ride , Levels , Goat , Sidhu On Billboard Global , Brown Shortie , Punjabi New Song , New Punjabi Song , Sidhu Last Song
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला 29 मई, 2022 को दुनियां को अलविदा कह गए हुए। दरअसल मानसा जिले में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। लेकिन सिद्धू के फैंस आज भी उनके गाने सुनकर उन्हें अपने दिलों में जिंदा रखते हैं। पंजाबी इंडस्ट्री की बात करें तो सिद्धू पंजाब के सबसे दिग्गज कलाकरों में से एक थे उन्होंने न केवल क्षेत्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी पहचान बनाई थी।

सिद्धू ने कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ काम किया है और लोगों के दिलों में अपनी आवाज़ और टेलेट्स से ख़ास जगह बनाई थी। हालांकि कलाकार अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाने सभी के दिलों में बसे हुए हैं। उनके गानों ने कई अन्य गानों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। सिद्धू ने अपने गाने रिलीज करने के तुरंत बाद, Apple Music, Spotify और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बना ली। आज वो हमारे बीच तो नहीं है लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि लेजेंड कभी मरते नहीं।

ये भी पढ़ें: karan Aujla ने सिद्धू मूसेवाला की याद में लिखा इमोशनल नोट। जानिए क्या लिखा नोट में

सिद्धू के सभी फैंस को ये जानकर बहुत ख़ुशी होगी कि उनके कई गीतों ने अंतर्राष्ट्रीय होर्डिंग में जगह बनाई है। लेवल, द लास्ट राइड, नेवर फोल्ड, ब्राउन शॉर्टी और कई अन्य गीतों को बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 चार्ट में स्थान दिया गया है। द लास्ट राइड ने 26 पोजीशन हासिल की, जबकि लेवल्स ने पोजिशन नंबर 32, नेवर फोल्ड शाइन ने 97वीं रैंक हासिल की और ब्राउन शॉर्टी ने 80वें स्थान पर कब्जा किया। इसी तरह कई और गानों ने भी टॉप 100 में रैंक हासिल किया है।

न केवल कैनेडियन चार्ट पर, बल्कि उनके गीतों को अमेरिका में भी खूब सुना जा रहा है इनकी टॉप 100 लिस्ट में सिद्धू के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग्स 295, The Last Ride और Levels शामिल है जिससे ये साफ पता चलता है कि सिद्धू अपने करियर में किन उचाईयों पर थे।

 

इतना ही नहीं अब राष्ट्रीय चार्ट की बात करे तो भारतीय गीतों में भी, उन्होंने अपने पांच गीतों के साथ अपनी जगह बनाई है। सिद्धू मूसेवाला के हिट गानों को चार्ट में अलग-अलग स्थान पर रखा गया, जिसने सभी को चकित कर दिया। 295 को नंबर 3, लेवल्स को नंबर 4, गोट (Goat) को 19 नंबर पर नेवर फोल्ड ( Never Fold) को 24 नंबर पर रखा गया था। और, अंतिम की बात करें तो, यह बहुचर्चित 'द लास्ट राइड' है, जिसने नंबर एक स्थान पर अपनी जगह बनाई।

सिद्धू मूसेवाला ने साबित कर दिया है कि एक महान कलाकार कभी नहीं मरता वे हमेशा अपने काम से जीता और जाना जाता है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपने ईपी 'नो नेम' के साथ ग्लोबल बिलबोर्ड पर धूम मचाई है। इसके अलावा, सिद्धू ने बिलबोर्ड कनाडा के हॉट 100 चार्ट पर आने वाले पहले भारतीय कलाकार बनकर इतिहास रच दिया है।

ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के लेटेस्ट दो गाने...'295' 29 तारीख 5वां महीना और थार में जिंदगी की 'LAST RIDE' से जुड़ा मौत का संबंध

पंजाब के एक छोटे से जिले मानसा के रहने वाले सिद्धू मुसेवाला एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग था  पंजाब के मनसा जिले के अपने गांव मूसा में किसान के रूप में रहने वाले एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के बेटे थे जिनका असली नाम शुभदीप सिद्धू था। इस कलाकर का नाम देश से लेकर विदेश तक जाना जाता था। पंजाब के गांवों से लेकर दिल्ली और उसके बाहर के नाइट क्लबों तक,और यहां तक कि अमेरिकी हिप-हॉप शो में भी बजाए जाते हैं इसलिए ये कहने में कोई शक नहीं कि उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की और सभी को गौरवान्वित किया है!

English : From 295 To The Last Ride: Sidhu Moosewala’s Songs Grab Special Space On Billboard

 

Tags: Sidhu Moosewala , Billboard Canada , 295 , 295 Song , Levels Song , Goat Song , Never Fold , The Last Ride , Levels , Goat , Sidhu On Billboard Global , Brown Shortie , Punjabi New Song , New Punjabi Song , Sidhu Last Song

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD