Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुम्बई पुलिस ने सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Salim Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिलने के एक दिन बाद सोमवार को मुम्बई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस के संयुक्त आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल और अन्य अधिकारियों के साथ मुम्बई पुलिस की टीम बांद्रा पश्चिम स्थित सलमान के घर पर पहुंच गई है। पुलिस टीम ने धमकी भरे पत्र के संबंध में सलमान खान के परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि 87 वर्षीय सलीम खान को हाथ से लिखा धमकी भरा खत रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बांद्रा बैंडस्टैंड प्रोमेनेद में एक बेंच पर मिला। वह आमतौर पर जॉगिंग के बाद उसी बेंच पर बैठते हैं। 

यह खत उन्हें तथा सलमान खान को संबोधित करके लिखा गया था। इसमें उन्हें 'मूसेवाला' की तरह जान से मारने की धमकी दी गई थी। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच के बाद ही वह इस संबंध में टिप्पणी करेंगे। बांद्रा पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस और पुलिस की अपराध शाखा दोनों इसकी जांच कर रहे हैं। पुलिस इलाके की सीसीटीवी खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Salim Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD