कानपुर के बाद अब आगरा में बवाल: जमकर हुई पत्थरबाजी.. फाेर्स तैनात

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कानपुर के बाद अब आगरा में बवाल: जमकर हुई पत्थरबाजी.. फाेर्स तैनात

Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Agra , Stone Pelting , Agra Protest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आगरा , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

UP में माहौल ठीक नजर नहीं आ रहा है। जुमे वाले दिन कानपुर में हुई हिंसा के बाद अब आगरा में बवाल हो गया। ये बवाल बाइक की मामूली टक्कर के बाद हुआ। माहौल इतना खराब हो गया कि दो समुदाय आपस में भिड़ गए और जमकर पथराव हुआ। पथराव ताजगंज के बसई खुर्द इलाके में हुआ। पत्थरबाजी के बाद वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। फोर्स मौके पर आई और स्थिति को संभालने की कोशिश की।खबर है कि बसई खुर्द इलाके की सड़क बनाई जा रही है और दोनों तरफ टाइल्स पड़े हुए हैं।

एक मोटरसाइकिल सवार वहां से गुजर रहा था। तभी उसकी मोटरसाइकिल स्लिप कर गई और एक व्यक्ति से टकरा गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और कहासुनी अचानक पथराव में बदल गई। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। एक-दूसरे के ऊपर पत्थर फेंके जाने लगे। पथराव की सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुमे की नमाज के बाद कानपुर में हिंसा के बाद अब स्थिति कंट्रोल में लेकिन पथराव की घटना के पीछे साजिश के कईं तार खुल रहे हैं। कानपुर में हिंसा से  PFI से सीधा कनेक्शन जुड़ रहा है।

जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनमें से कुछ से PFI से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जफर हाशमी के दफ्तर से भी  PFI की स्टूडेंट विंग CFI के दस्तावेज मिले हैं। खबर है कि बवाल के बाद जफर हयात हाशमी लखनऊ के अपने दफ्तर में छिपा था। इसके दफ्तर से कुछ यूट्यूब चैनल चलाए जाते थे। इन्हीं चैनलों के जरिए 3 जून को कानपुर बंद की अपील जारी की गई थी। हिंसा से जुडे कुछ वीडियो भी बताते हैं कि ये पूरी साजिश थी। एक वीडियो में दिख रहा है कि उग्र भीड़ अपने साथ एक ठेला लेकर चल रही है। इस ठेले पर पत्थरों का जखीरा है। हिंसा में शामिल तीन-चार लोग इस ठेले को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और बाकी इसी ठेले से उठाकर पत्थर बरसा रहे हैं। जांच में पता चला है कि चंद्रेश्वर हाता में रहने वाले हिंदू परिवार निशाने पर थे।

अब तक 36 दंगाई पुलिक के हत्थे लगे-

कानपुर हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 36 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें कानपुर हिंसा का मास्‍टरमाइंड जफर हयात हाशमी के अलावा जावेद अहमद खान, मोहम्‍मद राहिल और मोहम्‍मद सुफियान अहम नाम शामिल हैं। जबकि सपा नेता का नाम लिस्‍ट में पांचवें नंबर पर है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी ने पूछताछ में बताया है कि जानबूझकर 3 जून की तारीख तय की गई थी ताकि देश को संदेश दिया जा सके क्यों उस समय वहां प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों मौजूद थे। उसका कहना था कि वह अपने मकसद में कामयाब रहा है। 


 

Tags: Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Agra , Stone Pelting , Agra Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD