Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू

दो .32 बोर की पिस्तौलों समेत 16 जिंदा और 1 खाली कारतूस के साथ-साथ अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ropar Police, Ropar, Rupnagar, Rupnagar Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 16 Apr 2024

Last updated on: Apr 16, 2024, 00:00 IST

रूपनगर पुलिस ने एसएसओसी मोहाली के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए नंगल आधारित विश्व हिंदु परिषद (वीएचपी) नेता के कत्ल केस में शामिल पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन की हिमायत प्राप्त आतंकवादी मॉड्यूल के दो संचालकों को गिरफ़्तार करके इस केस को 72 घंटों से भी कम समय में सुलझा लिया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।  

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम नंगल के रेलवे रोड पर स्थित वीएचपी नंगल मंडल के प्रधान विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की दुकान पर दो अनजान हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। यह हमलावर-जिसमें से एक ने हेलमेट डाला हुआ था और दूसरे ने मफ़लर के साथ मुँह ढका हुआ था-काले रंग की स्कूटी पर आए थे।  

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले की वैज्ञानिक और योजनाबद्ध जांच के उपंरात पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ़्तार कर लिया, जिनकी पहचान मनदीप कुमार उर्फ मंगी और सुरिन्दर कुमार उर्फ रिक्का के रूप में की गई। डीजीपी ने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने उनके पास से .32 बोर के दो पिस्तौल जिसमें से एक अपराध में इस्तेमाल किया गया था, समेत 16 जिंदा कारतूस और 1 खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई टीवीएस जूपिटर स्कूटी को भी ज़ब्त कर लिया गया है।  

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन की हिमायत प्राप्त इस आतंकवादी मॉड्यूल को पुर्तगाल आधारित विदेशी हैंडलरों द्वारा संचालित, प्रेरित और फंडिंग की जा रही है।डीजीपी ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए शूटर मनदीप कुमार उर्फ मंगी और सुरिन्दर कुमार उर्फ रिक्का इन विदेश- आधारित हैंडलरों के प्यादे हैं, जो पाकिस्तान आधारित आतंकवादी मास्टरमाईंड के संचालक हैं। यह प्यादे पैसों का लालच देकर गिरोह में शामिल किए गए हैं।  

उन्होंने कहा कि दोनों शूटर एन्क्रिप्टेड ऐप्स के द्वारा विदेश-आधारित हैंडलरों के संपर्क में थे और इस कत्ल को अंजाम देने के लिए फंड और हथियारों का प्रबंध करने के अलावा व्यक्ति, जिसको टारगेट करना था, की जगह और फोटो भी उनके साथ साझी की गई थी।डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा इस जांच को तर्कपूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा और इस मामले में शामिल सभी मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। 

उन्होंने दोहराया कि पंजाब पुलिस राज्य में अमन-शांति को कायम रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि सूचना मिलते ही अलग-अलग टीमें गठित करके मामले की जांच के लिए तैनात कर दी गई थीं। उन्होंने कहा कि शूटरों की पहचान सम्बन्धी जानकारी देने के लिए 1 लाख रुपए के ईनाम का भी रखा गया था और सीसीटीवी से प्राप्त की गई मुलजिमों की तस्वीरों इलैक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के द्वारा प्रसारित की गई थीं।  

उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल को चलाने वाले आतंकवादी संगठन का पता लगाने के लिए जांच जारी है।इस सम्बन्धी तारीख़ 13-04-2024 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 302 एवं 34 और हथियार एक्ट की धाराओं 25 एवं 27 के अंतर्गत थाना नंगल में एफआईआर दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ropar Police , Ropar , Rupnagar , Rupnagar Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD