Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शबाना आज़मी ने किया मदरहुड पर बेस्ड 'द ओल्डेस्ट लव स्टोरी ' बुक को लॉन्च

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Shabana Azmi, Om Books, The Oldest Love Story, Ajay Mago, Book
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड लीजेंड एक्ट्रेस शबाना आज़मी आजकल भले ही बड़े पर्दे से कुछ वक्त के लिए नदारद हो लेकिन बात जब माँ और माँ के बारे में कुछ कहने की हो ,जब उनकी अच्छाइयों को और माँ के साथ बिताए हुए यादों को साझा करने की हो तब शबाना आजमी उस पल को बेहद हसीन मानती हैं। जी हां, हाल ही में साड़ी पहने , बालो में फूल लगाए, जब शबाना आजमी ' द ओल्डेस्ट लव स्टोरी' बुक के लांच पर मुख्य अतिथि बनकर आयी तब सब बस उन्हें देखते रह गए। शबाना आज़मी ने मातृत्व के विषय को दर्शाने वाले असाधारण निबंधों के संग्रहों का शुभारंभ किया। 

इस किताब में शबाना आज़मी ने अपनी माँ से उनके रिश्तों की नायाब किस्सों के बारे में निबंन्ध साझा किया हैं।अजय मागो , शांतनु राय चौधुरी , मैथिली राव , रिंकी रॉय भट्टाचार्य के साथ मिलकर  बांद्रा के टाइटल वेव्स में 'द ओल्डेस्ट लव स्टोरी' बुक का लांच किया। शबाना आज़मी अपनी माँ शौकत आज़मी के बारे में कहती हैं," वो एक बहुत अच्छी महिला , एक माँ, एक बीवी थी। उनकी सबसे बड़ी खासियत थी कि वो अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ -साथ अपने पर्सनल लाइफ में बराबर तालमेल रखती थी। और ये मैं हमेशा उनसे सीखती हु। 

पर वो बॉलीवुड की निरूपा रॉय टाइप की माँ नही थी वो बहुत ही कठोर और बेबाक तरीके से अपनी बात को रखती थी। वो कब आपको जमीन पर उतर देंगी पता भी नही चलेगा। एक बार का किस्सा हैं ।मेरी पहली फ़िल्म अंकुर रिलीज हुई थी। और मेरी माँ ,मुझसे आगे वाली कतार में बैठी थी। फ़िल्म देखते हुए उन्होंने मुझे कहा कि तुम एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हो, मुझे गर्व हैं तुमपर, ये फ़िल्म बहुत अच्छी हैं । मेरे अगल बगल के लोग देखकर सोचने लगे होंगे कि ये सब क्या चल रहा हैं। माँ की बात सुन कर मैं बहुत कॉंफिडेंट हो गयी और जब 2 महीने बाद मेरी दूसरी फिल्म ' फासला’ आयी तब वो बोली कि शबाना ये इतनी बेहूदी फ़िल्म हैं और तुमने इतना बेहूदा काम किया हैं।

अगर ये फ़िल्म तुमने मुझे पहले दिखा दी होती तो मैं तुम्हारी शादी किसी लगड़े लूले से करा देती लेकिन फ़िल्म इंडस्ट्री में नाजिल नही करती। "इतना ही नही शबाना आज़मी ने इस किताब में बताया हैं कि कैसे 9 साल की उम्र में ये अपनी माँ शौकत आज़मी से बहुत बेरुखा बर्ताव करती थी। वो कहती हैं," एक वक्त ऐसा था जब मैं अक्सर बहुत बेरुखी से बर्ताव करती थी। तब एक बार मेरी माँ ने मुझे फ़ोन किया और कहा कि तुम ऐसा व्यवहार क्यों कर रही हो। तब मैंने उन्हें कहा कि मुझे लगता हैं कि आप मुझसे ज्यादा बाबा (उनके भाई) से ज्यादा प्यार करती हो। तब वो मुझे बोली कि देखो मैं तुम्हारी माँ होने के साथ -साथ एक इंसान भी हु। 

तुम्हारा स्वभाव बहुत ही बेरुखा और अप्रिय हैं और ये सब मुझे पसंद नही हैं। और तुम्हारा भाई, बहुत ही प्यार,अच्छे स्वभाव का हैं। इसीलिए मैं उससे अच्छा बर्ताव करती हूं। ये सब सुनकर  मैंने अपने बुरे बर्ताव को छोड़ दिया लेकिन अपनी माँ से कहा कि तुम 9 साल की छोटी बच्ची के साथ ऐसे कैसे बात कर सकती हो। तब वो बोली कि मै ये सब न देखती हूं और न ही सोचती हू। "शबाना आजमी आजकल के पेरेंट्स को सुझाव देना चाहती हैं जिनके बच्चे उनसे बहुत रुखा बर्ताव करते हैं उन्हें बस यही कहती हैं कि शौकत आज़मी को फॉलो करे।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Shabana Azmi , Om Books , The Oldest Love Story , Ajay Mago , Book

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD