Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

द कश्मीर फाइल्स के बाद अब ज़ल्द ही आएगी दिल्ली फाइल्स? फ़िल्म निर्माता ने कहा आपको निराश नहीं करूंगा

Vivek Agnihotri, The Kashmir Files, The Kashmir Files 2, Delhi Files, Delhi Files 1984, Delhi Files Star Cast, Delhi Files Release Date, Kashmiri Pandits, 1984 Riots
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स इतने विवादों से और तारीफों से गुजरी है की अब फ़िल्म डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री दिल्ली फ़ाइल को बनाने की योजना बना रहे हैं। इस कहानी में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनकी दर्द भरी कहानी की एक सच्ची घटना से लोगों को रूबरू करवाया था। लेकिन अब सवाल ये कि दिल्ली फ़ाइल में निर्माता क्या दिखाने वाले हैं?

किस बारे में होगी नई फिल्म? 

अपनी नई फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म द दिल्ली फाइल्स, 1984 के ब्लैक चैप्टर पर आधारित होगी। इस फिल्म में तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ दिखाया जाएगा। विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'भारत के इतिहास में साल 1984 एक काले अध्याय की तरह है। पंजाब में जिस तरह आतंकवाद की स्थिति को हैंडल किया गया था, वो अमानवीय था। ये पूरी तरह से वोट बैंक की पॉलिटिक्स के लिए था और इसीलिए पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद की खेती की।’

आगे उन्होंने कहा कि यह फिल्म दिल्ली के बारे में नहीं है, बल्कि कैसे दिल्ली इतने सालों से 'भारत' को बर्बाद कर रही है, इसके बारे में है। किसने दिल्ली पर राज किया, कैसे मुगल राजाओं से लेकर ब्रिटिश और मॉडर्न समय के लोगों ने इसे बर्बाद किया।, कैसे मुगल राजाओं से लेकर ब्रिटिश और मॉडर्न समय के लोगों ने इसे बर्बाद किया। इतिहास सबूत और तथ्यों पर आधारित होता है। भारत में दिक्कत यह है कि लोग इतिहास को दूसरों की बातों या पॉलिटिकल एजेंडा के हिसाब से लिखते हैं।' 

विवेक ने ट्वीट कर बताया है कि कई लोग उनसे कश्मीर फाइल्स 2 के बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'बहुत से आतंकी संगठन, पाकिस्तानी,  कांग्रेस, AAP (अब शिव सेना) और अर्बन नक्सल मुझसे कश्मीर फाइल्स 2 के बारे के पूछ रहे हैं। मैं वादा करता हूं, आपको निराश नहीं करूंगा। पार्ट 2 का नाम दल्ली फाइल्स है। अपनी इम्युनिटी बढ़ाना शुरू कर दो। ये फिल्म 2024 में आने वाली है।' इसी बीच फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स के बॉक्स ऑफिस कि बात करें तो इसने बड़े पर्दें पर कमाल कर दिया था कम बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सभी को चौंका दिया था। अब दर्शकों को विवेक अग्निहोत्री कि नई फिल्म का इंतजार है। 

ये भी पढ़ें:-The Kashmir Files इंडियन साइन लैंग्वेज में OTT पर रिलीज होने वाली बनी पहली फिल्म,बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये फ़िल्म भी घिर सकती है विवादों में?

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बेहद संवेदनशील विषय पर बनी थी। और इसके रिलीज़ होने के बाद इसने कश्मीर में काफी कोहराम मचा दिया था जो अभी तक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक गर्म मुद्दा बन गई थी जिसकी वजह से एक बार फिर कश्मीर में टारगेट किलिंग का दौर शुरू हो गया है और कई हिन्दुओं ने अपनी जान गवा दी।

यही नहीं कश्मीर में अभी भी रह रहे हिंदू लोग रोज़ अपनी जान की दुआ मांग रहे हैं।लेकिन अब, देखना ये है कि द दिल्ली फाइल्स रिलीज़ होते ही देश में हलचल पैदा करेगी? क्या इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी? या ये भी कश्मीर फाइल्स की तरह किसी दंगे या विवादों में तब्दील हो जाएगी? यही जानने के लिए, हमें दो साल और इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली है।

English : The Delhi Files: Vivek Agnihotri Shares Updates Regarding Upcoming 'Files' Trilogy

 

Tags: Vivek Agnihotri , The Kashmir Files , The Kashmir Files 2 , Delhi Files , Delhi Files 1984 , Delhi Files Star Cast , Delhi Files Release Date , Kashmiri Pandits , 1984 Riots

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD