Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

विराट कोहली को अपनी बल्लेबाजी पर रखना होगा विश्वास : मोहम्मद अजहरुद्दीन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mohammad Azharuddin, Virat Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व कप्तान और स्टाइलिश बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि विराट कोहली को अपनी बल्लेबाजी पर विश्वास रखना होगा। हालांकि, ऐसा करने के लिए उन्हें एक शतक की जरूरत है। अजहर ने शुक्रवार को खलीज टाइम्स के हवाले से कहा, "विराट कोहली के साथ ऐसा होता है कि अगर वह 50 रन भी बना लेते है, तो लोग कहते हैं कि वह अपनी बल्लेबाजी में असफल रहे हैं।" 59 वर्षीय ने कहा, मुझे लगता है कि यह हर क्रिकेटर के साथ होता है, यहां तक कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी इस बुरे दौर से गुजरे हैं। हालांकि, अजहर ने महसूस किया कि कोहली जब तक एक शतक नहीं लगा देते तब तक उन्हें ऐसे ही आलोचकों का सामना करना पड़ेगा। 

कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से तीनों प्रारूपों में से किसी भी मैच में शतक नहीं जड़ा है। इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2022 सीजन में खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मैचों में 22.73 पर 341 रन बनाए। हालांकि, कोहली ने 2016 सीजन में आरसीबी के लिए 973 रन बनाए थे। अजहर ने कहा, "उनके बल्लेबाजी करने के ढंग में कोई कमी नहीं है। कभी-कभी आपको भाग्य की भी जरूरत रहती है। अगर उन्हें एक बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिलता है तो वे अपने आत्मविश्वास को फिर से वापस पा सकते हैं।

"अजहर ने यह भी उम्मीद जताई कि हाल ही में कप्तान के रूप में आईपीएल 2022 का खिताब जीतने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लंबे समय तक अपने फॉर्म में बने रहने की जरूरत है। उन्होंने अगे बताया, "पांड्या एक शानदार खिलाड़ी हैं, उनके नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन चोट के कारण वह टीम में नहीं थे। अब वह वापस आ गए हैं। वह अपने चार ओवर फेंक रहे हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mohammad Azharuddin , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD