दिल्ली के बाद अब कानपुर में बवाल: जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पत्थरबाजी

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

दिल्ली के बाद अब कानपुर में बवाल: जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पत्थरबाजी

Crime News, Crime News India, Hindu, Muslim, Riots, Jumma, Muslim Stone Pelting, Stone Pelting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

पिछले कईं दिनों में दिल्ली में भारी तनाव रहा। कहीं पत्थरबाजी हुई तो कहीं दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। वहीं आज  उत्तर प्रदेश के कानपुर में अल्पसंख्यक समुदाय की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया है। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। अब खबर ये आ रही है कि यहां हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इलाके में जवानों की तैनाती को बढ़ लिया गया है और शरारती तत्वों खास नजर रखी जा रही है। 

कानपुर में परेड चौराहे के पास आज जुमे की नमाज के बाद बाजार बंद करने निकले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर दिया। जिसके बाद यहां हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें राकनी की पूरी कोशिश की लेकिन कुछ देर तक हालात काबू में नहीं आए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां बाजार बंद करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसलिए यतीमखाना चौराहे के पास पथराव किया गया। ये बाजार बंद नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में मुस्लिम संगठनों की ओर से बुलाया गया था। लेकिन इसके बाद दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई है और दो लोगों के घायल होने की खबर है यहां सैकड़ों लोगों ने पथराव किया है। हालात पर काबू पाने के लिए मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अब टेंशन की बता ये है कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर देहात जिले में एक कार्यक्रम भी है। बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में ये बाजार बंद बुलाया गया था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय और पुलिसकर्मियों पर किस तरह भागते हुए पत्थरबाजी कर रहे हैं। कानपुर में हुई इस घटना को लेकर कानपुर नगर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा है कि वहां पथराव हुआ है और स्थिति को संभाल रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कोई भी उत्पात मचाता है तो उसे अब बख्शा नहीं जाएगा।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD