आगामी फिल्म 'निकम्मा' से बॉलीवुड में कदम रख रहीं अभिनेत्री बनीं शर्ली सेतिया का कहना है कि, इस फिल्म निकम्मा के टाइटल ट्रैक पर डांस करना उनके लिए सबसे कठिन था। फिल्म के टाइटल ट्रैक को गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। अभिनेता के अनुसार, "जब मैंने पहली बार इसे गणेश आचार्य मास्टरजी के स्टूडियो में देखा था, तो मुझे यकीन नहीं हुआ कि मैं इसके साथ सीखूंगी।
यह सबसे कठिन, सबसे तेज कोरियोग्राफी थी जिसे मुझे सीखना था।"इस गीत को जावेद मोहसिन द्वारा रचित किया गया है। वहीं इसके बोल दानिश साबरी और संजय छेल द्वारा लिखे गए हैं। ये फिल्म निकम्मा तेलुगु फिल्म मिडिल क्लास अब्बाय पर आधारित है। इसको सब्बीर खान द्वारा निर्देशित किया गया है, इसमे मुख्य भूमिका में इसमें शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दसानी, समीर सोनी और अभिमन्यु सिंह नजर आ रहे हैं। 'निकम्मा' 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।